'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर 1.67 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 7 ठग अरेस्ट; 613 सिम कार्ड और 27 मोबाइल बरामद

आरोपियों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर शिकायतकर्ता को डराया-धमकाया. फिर कहा कि आपके आधार कार्ड का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में किया गया है.

Mumbai Police
विज्ञापन

मुंबई के पश्चिम विभाग साइबर पुलिस थाने ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर की गई बड़ी साइबर ठगी का पर्दाफाश किया है. इसे मामले में पुलिस ने 7 आरोपियों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता को 2 अप्रैल से 18 अप्रैल के बीच अज्ञात मोबाइल नंबरों से लगातार फोन किए गए.

ऐसे किया डिजिटल अरेस्ट

आरोपियों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर शिकायतकर्ता को डराया-धमकाया. फिर कहा कि आपके आधार कार्ड का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में किया गया है. इसके बाद आरोपियों ने व्हॉट्सऐप के जरिए पुलिस का लोगो और सुप्रीम कोर्ट की मुहर लगे फर्जी दस्तावेज शिकायतकर्ता को भेजे. इन दस्तावेजों के जरिए शिकायतकर्ता पर दबाव बनाया गया और उसे यह बताया गया कि उसे ‘डिजिटल अरेस्ट’ किया गया है.

विज्ञापन

डर के माहौल में शिकायतकर्ता को अपने बैंक खाते से 1 करोड़ 67 लाख 40 हजार रुपये अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करने के लिए मजबूर किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की.

सात आरोपी गिरफ्तार

जांच के आधार पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में संजय शाह, एक महिला आरोपी, ऋषि मीना, नौशाद अली, मोहम्मद खालिद सैफ, जगेश्वर महतो और जाबीर हुसैन शामिल हैं. पुलिस ने आरोपियों के पास से 27 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप और 613 सिम कार्ड बरामद किए हैं. इसके अलावा कई बैंक खातों में मौजूद करीब 34 लाख रुपये की रकम फ्रीज कराई गई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ