Mumbai Bandra Terminus Station Stampede: मुंबई में देररात बांद्रा टर्मिनस स्टेशन पर भगदड़ मच गई। धक्का मुक्की करते हुए भाग रहे लोग एक दूसरे के ऊपर गिरने लगे। महिलाएं और बच्चे अपनी जान बचाने को इधर उधर भागने लगे। इस भगदड़ में 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से 2 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों को भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत खतरे से बाहर है, लेकिन एक युवक की टांग पर गहरा कट लगा है।
बताया जा रहा है कि भीड़ इतनी थी कि पुलिस भी हालात काबू नहीं कर पाई। रात करीब 2 बजे की घटना है। मुंबई रेलवे स्टेशन पर बांद्रा गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन आई थी और उसमें चढ़ने के लिए लोगों में धक्का मुक्की हुई। पुलिस ने हालात कंट्रोल करने की कोशिश की तो भगदड़ मच गई। किसी तरह पुलिस ने प्लेटफार्म खाली कराया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस जांच में पता चला कि ट्रेन को सुबह करीब सवा 5 बजे रवाना होना था, लेकिन रात को ही ट्रेन प्लेटफार्म पर लग गई थी।
यह भी पढ़ें:जिम ट्रेनर ने क्यों किया ‘दृश्यम’ जैसा कांड? DM के कंपाउंड में दफनाई थी लाश
ट्रेन में चढ़ने की जद्दोजहद में हुआ हादसा
मुंबई पुलिस ने मीडिया को जानकारी दी कि बांद्रा टर्मिनस के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर भगदड़ मची। ट्रेन नंबर 22921 बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस में लोगों को चढ़ना था। उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग दिवाली और छठ पूजा के मौके पर अपने घर जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर आए थे।
इसलिए भीड़ हो गई और ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में भगदड़ मच गई। घायलों की शिनाख्त 40 वर्षीय शब्बीर अब्दुल रहमान, 28 वर्षीय परमेश्वर सुखदार गुप्ता, 30 वर्षीय रवींद्र हरिहर चुमा, 29 वर्षीय रामसेवक रवींद्र प्रसाद प्रजापति, 27 वर्षीय संजय तिलकराम कांगय, 18 साल के दिव्यांशु योगेंद्र यादव, 25 साल के मोहम्मद शरीफ शेख, 19 साल के इंद्रजीत साहनी और 18 साल के नूर मोहम्मद शेख के रूप में हुई।
यह भी पढ़ें:भीषण हादसे में 19 लोगों की मौत, मेक्सिको में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई यात्रियों से भरी बस
त्योहार पर घर जाने के लिए उमड़े थे लोग
बता दें कि दिवाली त्योहार आने वाला है और उसके बाद छठ पूजा है। दूसरे राज्यों में काम करने के लिए आने वाले उत्तर प्रदेश, बिहार के लोग दोनों त्योहारों पर अपने घर जाते हैं। इस दौरान रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंड पर भारी भीड़ देखने को मिलती है। ऐसी ही भीड़ शनिवार देररात मुंबई बांद्रा टर्मिनस पर जुटी, लेकिन ट्रेन छूटने के डर से लोग धक्का मुक्की करते हुए ट्रेन में चढ़ने लगे, इस दौरान भगदड़ मची।
यह भी पढ़ें:मकान में भीषण अग्निकांड, जिंदा जले 4 लोग; जानें गुरुग्राम में कब-कहां और कैसे हुआ हादसा?
संबंधित खबरें
'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
47 mins ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
3 hrs agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
3 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
2 days agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
2 days agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
3 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
4 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
4 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines