---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

भीषण हादसे में 19 लोगों की मौत, मेक्सिको में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई यात्रियों से भरी बस

Accident in Mexico: यात्रियों से भरी बस अचानक आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ गई और फिर दोनों वाहन खाई में गिर गए। हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर है।

---विज्ञापन---

Mexico Road Accident: मेक्सिको में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यात्रियों से भरी बस मक्के से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली से पीछे से भिड़ गए। टक्कर होते ही दोनों वाहन खाई में गिर गए। हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई और 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए। हादसा मेक्सिको के स्टेट जकाटेकास में नेशनल हाईवे पर हुआ। जाकाटेकास के गवर्नर डेविड मोनरियल ने हादसे की पुष्टि की। ट्रैक्टर-ट्रॉली के ड्राइवर को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस रेड कर रही है। रेस्क्यू टीम और सेना के जवानों ने मौके पर आकर बचाव अभियान चलाया।

घायलों को खाई से निकालकर सड़क पर पहुंचाया गया, लेकिन तब तक लोग दम तोड़ चुके थे। घायल अस्पताल में उपचाराधीन हैं और उनकी हालत अब खतरे से बाहर है। बस US-मेक्सिको बॉर्डर पर चिहुआहुआ राज्य में बसे शहर सियुदाद जुआरेज जा रही थी। हादसे में मरने वाले लोग मेक्सिको के ही निवासी हैं। शवों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचा दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को दिए जाएंगे।

---विज्ञापन---

 

खबर अपडेट हो रही है…

---विज्ञापन---

First published on: Oct 27, 2024 06:20 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग में बतौर चीफ सब एडिटर सेवाएं दे रही हैं। यहां की कोर टीम का हिस्सा हैं और नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम, यूटिलिटी, एजुकेशन, फीचर आदि विषयों पर अच्छी पकड़ रखती हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola