Mumbai Bomb Threat News: मुंबई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। देर रात मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में 3 बार फोन करके धमकी दी गई। फोन करके कहा गया कि मुंबई के छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट को टर्मिनल-2 पर बम प्लांट किया गया है, जो कभी भी फट जाएगा। एयरपोर्ट के अंदर अलग-अलग जगहों पर बम लगाए गए हैं, जिनमें कभी भी जोरदार धमाका हो जाएगा। बचा सकते हो तो बचा लो।
यह भी पढ़ें:सीट 11-A का महंगा हो रहा टिकट, गोवा-मुंबई रूट पर शुरू होगी नई एयरलाइंस
एयरपोर्ट को सील करके चलाया सर्च ऑपरेशन
बता दें कि धमकी भरा फोन आते ही पुलिस अलर्ट हो गई। आनन-फानन में कई पुलिस थानों की टीमें एयरपोर्ट पहुंची। पूरे एयरपोर्ट को चारों तरफ से सील करके जो अंदर हैं, उन्हें अंदर ही रोका गया। जो बाहर हैं, उन्हें बाहर ही रोका गया। बम और डॉग स्कवायड को साथ लेकर एयरपोर्ट का एक-एक कोना खंगाला गया। अंदर रुके लोगों के सामान की चेकिंग की गई, लेकिन चेकिंग में कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली, यानी धमकी पूरी तरह फर्जी निकली।
यह भी पढ़ें: मुंबई में इंडिगो विमान का इंजन फेल, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
पहले भी गई बार मिल चुकी धमकियां
बता दें कि बीते दिन भी मुंबई के हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जो जांच में फर्जी साबित हुई, लेकिन इस तरह की धमकियों को लोगों की सुरक्षा को खतरा पैदा होता है। यात्रियों को असुविधा होती है। क्योंकि पिछले 3 महीने में कई बार मुंबई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। 17 मई, 27 मई और 17 जुलाई को एयरपोर्ट को बम से विस्फोट करके उड़ाने की धमकी मिल चुकी हैं, लेकिन तीनों मामलों की जांच में धमकियां फर्जी निकलीं।
पुलिस ने एक मामले में कार्रवाई करते हुए viduthalai_puli_vellum@outlook.com नामक ईमेल आईडी की जांच भी की थी। मुंबई पुलिस ने मंजीत कुमार गौतम नामक शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की थी, लेकिन धमकी देने वाले का कोई सुराग नहीं मिला। मुंबई से अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट में भी बम होने की धमकी मिली थी। मुंबई पुलिस ने तीनों मामलों में भारतीय नयाय संहिता (BNS) के तहत केस दर्ज करके जांच की थी।
यह भी पढ़ें:मुंबई एयरपोर्ट पर विमान से टकराया कार्गो ट्रक, एयरलाइन ने दी सफाई
संबंधित खबरें
मुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
15 hrs ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
1 day agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
2 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
2 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
3 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
3 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
3 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
5 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
6 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines