मुंबई एयरपोर्ट को बम धमाके में उड़ाने की धमकी, देर रात 3 बार पुलिस कंट्रोल रूम में आए फोन

Mumbai Airport Bomb Threat: मुंबई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी एक बार फिर दी गई है। फोन करके धमकाया गया है कि एयरपोर्ट को बम से उड़ा दिया जाएगा। देर रात मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में फोन आए और धमकी देने वाले ने टर्मिनल-2 पर बम लगे होने की सूचना दी।

Mumbai Airport | Bomb Threat |

मुंबई पुलिस को लगातार एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकियां दी जा रही हैं।

Mumbai Bomb Threat News: मुंबई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। देर रात मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में 3 बार फोन करके धमकी दी गई। फोन करके कहा गया कि मुंबई के छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट को टर्मिनल-2 पर बम प्लांट किया गया है, जो कभी भी फट जाएगा। एयरपोर्ट के अंदर अलग-अलग जगहों पर बम लगाए गए हैं, जिनमें कभी भी जोरदार धमाका हो जाएगा। बचा सकते हो तो बचा लो।

विज्ञापन
विज्ञापन

एयरपोर्ट को सील करके चलाया सर्च ऑपरेशन

बता दें कि धमकी भरा फोन आते ही पुलिस अलर्ट हो गई। आनन-फानन में कई पुलिस थानों की टीमें एयरपोर्ट पहुंची। पूरे एयरपोर्ट को चारों तरफ से सील करके जो अंदर हैं, उन्हें अंदर ही रोका गया। जो बाहर हैं, उन्हें बाहर ही रोका गया। बम और डॉग स्कवायड को साथ लेकर एयरपोर्ट का एक-एक कोना खंगाला गया। अंदर रुके लोगों के सामान की चेकिंग की गई, लेकिन चेकिंग में कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली, यानी धमकी पूरी तरह फर्जी निकली।

विज्ञापन

पहले भी गई बार मिल चुकी धमकियां

बता दें कि बीते दिन भी मुंबई के हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जो जांच में फर्जी साबित हुई, लेकिन इस तरह की धमकियों को लोगों की सुरक्षा को खतरा पैदा होता है। यात्रियों को असुविधा होती है। क्योंकि पिछले 3 महीने में कई बार मुंबई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। 17 मई, 27 मई और 17 जुलाई को एयरपोर्ट को बम से विस्फोट करके उड़ाने की धमकी मिल चुकी हैं, लेकिन तीनों मामलों की जांच में धमकियां फर्जी निकलीं।

पुलिस ने एक मामले में कार्रवाई करते हुए viduthalai_puli_vellum@outlook.com नामक ईमेल आईडी की जांच भी की थी। मुंबई पुलिस ने मंजीत कुमार गौतम नामक शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की थी, लेकिन धमकी देने वाले का कोई सुराग नहीं मिला। मुंबई से अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट में भी बम होने की धमकी मिली थी। मुंबई पुलिस ने तीनों मामलों में  भारतीय नयाय संहिता (BNS) के तहत केस दर्ज करके जांच की थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ