Mumbai Airport Bomb Blast Threat Accused (अंकुश जायसवाल, मुंबई): पिछले कुछ दिनों में एक के बाद एक फ्लाइट्स में बम ब्लास्ट की धमकी देने की खबरें सामने आई हैं। बीते दिनों मुंबई में भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कुछ फ्लाइट्स में बम प्लांट करने की शिकायत मिली थी। इस पर मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। अब मुंबई पुलिस ने इस मामले में बड़ा खुलासा कर दिया है।
छत्तीसगढ़ से नाबालिग को किया गया गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार, जांच में पाया गया है कि इन पोस्ट के पीछे छत्तीसगढ़ का एक नाबालिक है। जानकारी मिलते ही नाबालिक के माता-पिता को नोटिस दिया गया और नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड (JJB) को सौंप दिया गया। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला कि नाबालिक और उसके दोस्त के बीच पैसों को लेकर विवाद था। इसी वजह से उसने दोस्त को फंसाने के लिए ये साजिश रची।
ये भी पढ़ें: जैविक जिहाद मामले में नया खुलासा, जब्बार खान ने इस वजह से खाने में मिलाया टीबी मरीज का सैंपल
दोस्त की फोटो का किया इस्तेमाल
जिसके बाद नाबालिक आरोपी ने अपने दोस्त की फोटो का इस्तेमाल कर सोशल मीडिया पर धमकी भरा पोस्ट किया था।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन अब तक इस मामले का कनेक्शन दूसरे मामलों से स्थापित नहीं हो सका है। अब तक पुलिस ने विभिन्न मामलों को लेकर तीन FIR दर्ज की हैं। हालांकि मुंबई एयरपोर्ट पर किसी प्रकार का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
3 दिन में 18 फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की मिली धमकी
आपको बता दें कि पिछले तीन दिन में 18 फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। ये सभी धमकियां सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी गईं। बीते दिन मंगलवार को 4 विमानों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इसके बाद एयर इंडिया की फ्लाइट को कनाडा डायवर्ट करना पड़ा। इससे पहले अयोध्या से बेंगलुरु जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में भी बम ब्लास्ट की धमकी मिली थी। ये विमान जयपुर से आ रहा था। इसके बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई। अकासा एयर की सिलीगुड़ी से बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट संख्या QP 1373, स्पाइसजेट की दरभंगा से मुंबई जाने वाली फ्लाइट संख्या SG116 और एयर इंडिया की दिल्ली से शिकागो जाने वाली फ्लाइट संख्या AI 127 में बम ब्लास्ट की धमकी मिल चुकी है। इसके बाद से ही जांच एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।
ये भी पढ़ें: बॉलीवुड नहीं दिखा पाया असली दाऊद इब्राहिम, आखिर कैसा है गैंगस्टर का किरदार? महिला पत्रकार ने किए बड़े खुलासे
संबंधित खबरें
'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग…', मुंबई में CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP ने लगाए गंभीर आरोप, क्या बोले CM फडणवीस
21 mins agoमहाराष्ट्र: दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत, 19 घायल
8 hrs agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
17 hrs agoमहाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
21 hrs ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
1 day ago'पहले बेंगलुरु में हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश', केतन अग्रवाल मर्डर में पुलिस चार्जशीट से चौंकाने वाले खुलासे
2 days agoमौत के 4 साल बाद क्लिनिक के फ्रीजर में रखी बुजुर्ग की लाश, परिवार को थी जिंदा होने की उम्मीद
2 days agoडोसे के अंदर मिला चूहा तो उल्टी करने लगा ग्राहक, तुकाराम मुंढे की टीम ने बंद कराया होटल
2 days agoएंटीलिया बम कांड में सचिन वाझे को जमानत, मुंबई समेत पांच जिलों में एंट्री पर रोक
2 days agoमौत से पहले केतन अग्रवाल ने बनवाया था सिया गोयल के नाम का टैटू, मंगेतर को देना चाहता था सरप्राइज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines