Bullet Train Project: भारत की पहली बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर बड़ा अपडेट सामने आया है। इसके तहत अब तक 300 किलोमीटर वायाडक्ट (पुल जैसा ऊंचा स्ट्रक्चर) का निर्माण पूरा हो गया है। 300 किलोमीटर वायाडक्ट में से 257.4 किलोमीटर का निर्माण फुल स्पैन लॉन्चिंग मेथड (FSLM) से हुआ है और 37.8 किलोमीटर का काम स्पैन-बाय-स्पैन (SBS) तरीके से हुआ है। इसके अलावा इस रूट में 14 नदी पुल, 7 स्टील ब्रिज, 5 पीएससी ब्रिज और 2.7 किलोमीटर स्टेशन बिल्डिंग भी बनाई गई है।
परियोजना से जुड़ी जानकारी
इस काम के लिए कुल 6455 फुल स्पैन और 925 SBS स्पैन का इस्तेमाल हुआ है। हर एक फुल स्पैन बॉक्स गर्डर का वजन करीब 970 टन होता है। फुल स्पैन मेथड से काम करने की रफ्तार पारंपरिक तरीकों के मुकाबले 10 गुना ज्यादा है। परियोजना में ज्यादातर उपकरण जैसे स्ट्रैडल कैरियर, लॉन्चिंग गैंट्री और ट्रांसपोर्टर्स भारत में ही बनाए गए हैं। इससे ‘मेक इन इंडिया’ अभियान को भी मजबूती मिल रही है और देश की इंजीनियरिंग ताकत भी दिख रही है।
ये भी पढ़ें: Maharashtra News: छगन भुजबल फिर बने मंत्री, मिल सकता है धनंजय मुंडे का मंत्रालय
7 राज्यों से आए ब्रिज के पार्ट्स
काम को आसान और तेज बनाने के लिए पूरे कॉरिडोर में 27 कास्टिंग यार्ड बनाए गए हैं। स्टील ब्रिज के पार्ट्स देश के 7 राज्यों की वर्कशॉप्स में बनाए जा रहे हैं, जिनमें से तीन गुजरात में और बाकी यूपी, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में हैं। यात्रियों को शोर से राहत देने के लिए वायाडक्ट के दोनों तरफ अब तक 3 लाख से ज्यादा नॉइस बैरियर लगाए जा चुके हैं। अब तक इस प्रोजेक्ट में 383 किलोमीटर पियर, 401 किलोमीटर फाउंडेशन और 326 किलोमीटर गर्डर कास्टिंग का काम पूरा हो चुका है।
यात्रियों को मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं
गुजरात में अब तक 157 किलोमीटर आरसी ट्रैक बेड भी तैयार किया जा चुका है। साथ ही महाराष्ट्र और गुजरात में आधुनिक रोलिंग स्टॉक डिपो भी बन रहे हैं, जहां बुलेट ट्रेन की मेंटेनेंस होगी। बुलेट ट्रेन के स्टेशन भी तेजी से बन रहे हैं। इन स्टेशनों को सड़क और रेल नेटवर्क से जोड़ा जाएगा और यात्रियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी। यह पूरी उपलब्धि इस बात का सबूत है कि भारत अब हाई-स्पीड रेल तकनीक में तेजी से आगे बढ़ रहा है। जापान सरकार के सहयोग से चल रही इस परियोजना से भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिल रही है।
ये भी पढ़ें: Covid-19 Alert: कोरोना के नए वेरिएंट में कौन-कौन से लक्षण? देश में फिर बढ़ने लगे केस
संबंधित खबरें
'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', मुंबई में SIR को लेकर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उद्धव और राज ठाकरे का गर्जना मार्च
11 hrs ago'लोकतंत्र बचाने की लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद CJP चीफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
1 day agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन
2 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग…', मुंबई में CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP ने लगाए गंभीर आरोप, क्या बोले CM फडणवीस
2 days agoमहाराष्ट्र: दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत, 19 घायल
2 days agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
3 days agoमहाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
3 days ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
3 days ago'पहले बेंगलुरु में हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश', केतन अग्रवाल मर्डर में पुलिस चार्जशीट से चौंकाने वाले खुलासे
4 days agoमौत के 4 साल बाद क्लिनिक के फ्रीजर में रखी बुजुर्ग की लाश, परिवार को थी जिंदा होने की उम्मीद
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines