Covid-19 Alert: कोरोना के नए वेरिएंट में कौन-कौन से लक्षण? देश में फिर बढ़ने लगे केस

Covid-19 Alert: कोरोना की नई लहर भारत में भी फैल रही है। हाल ही में मुंबई के केईएम अस्पताल में 2 कोरोना मरीजों की मौत का मामला सामने आया है। वहीं, आईपीएल के खेमे में भी यह बीमारी पहुंच चुकी है। आइए जानते हैं कोरोना के इस वेरिएंट के बारे में।

Covid

Covid-19 Alert: कोरोना का विध्वंस अभी तक दुनिया भूली भी नहीं थी कि इस बीमारी के एकबार फिर से एक्टिव होने के मामले सामने आने लगे हैं। जी हां, एकबार यह वायरस दुनियाभर में पैर पसारने लगा है। हांगकांग और सिंगापुर में कोरोना का नया वेरिएंट तेजी से फैल रहा है, अब भारत में भी इसके मामले मिलने लगे हैं। मुंबई में पिछले 3 महीने से हर महीने 7 से 10 केस कोविड-19 के सामने आ रहे हैं। यहां के KEM अस्पताल में 2 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की भी पुष्टि हुई है। हालांकि, दोनों मरीजों की मौत हो चुकी है और अस्पताल प्रशासन उनकी मौत के लिए अन्य कारणों को जिम्मेदार बता रहे हैं।

गौरतलब है कि अस्पताल प्रशासन के अनुसार, 58 वर्षीय महिला की मौत, जो कोविड पॉजिटिव थी, उनकी कैंसर से मौत हुई है और 13 वर्षीय लड़की की मौत किडनी की बीमारी से हुई है। वह भी कोविड पॉजिटिव पाई गई थी। हालांकि, दोनों मरीजों की मौत से पहले किए गए परीक्षणों से पता चला था कि वे कोरोना से संक्रमित थे।

IPL की इस टीम के खिलाड़ी को भी कोरोना!

सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनिंग बल्लेबाज ट्रैविस हेड आज लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ मैच में खेलते नहीं दिखेंगे। उन्हें कोरोना हुआ है। SRH के हेड कोच डेनियल विटोरी ने रविवार को प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस बारे में बताया कि बल्लेबाज ट्रैविस COVID-19 से संक्रमित होने के कारण भारत वापिस लौटने में देरी कर रहे हैं। बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण आईपीएल के स्थगित होने के बाद ट्रैविस हेड और टीम के कप्तान पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया चले गए थे।

कोरोना का नया वेरिएंट कितना खतरनाक

सिंगापुर में कोरोना के जो मामले मिल रहे हैं, वे LF.7 और NB.1 वेरिएंट के हैं। ये वेरिएंट JN.1 स्ट्रेन से संबंध रखते हैं। इसके लक्षणों की बात करें तो इसमें नाक बहना, बुखार और गले में खराश होना शामिल है। खांसी और सिरदर्द भी कुछ मामलों में दिखते हैं।

हांगकांग में कोरोना का कोहराम

हांगकांग के सेंटर फॉर हेल्थ प्रोटेक्शन के मुताबिक, शहर में कोविड-19 बहुत ज्यादा एक्टिव है। यहां का कोरोना पॉजिटिव रेट पिछले साल से अधिक है। वहीं, 3 मई तक कोरोना के 31 एक्टिव मामले तक पहुंच गए थे, जो चिंताजनक है। हांगकांग के मशहूर पॉप स्टार ईसान चान को भी कोरोना हुआ है।

covid vaccine

सिंगापुर में भी कोरोना के मामले बढ़े

यहां भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। वहां के हेल्थ मिनिस्ट्ररी के मुताबिक देश में 28% तक कोरोना के मामलों में बढ़त देखी गई है और मामले लगभग 14,200 हो चुके हैं। यहां के अस्पतालों के मुताबिक, कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को कोरोना हो रहा है। वहीं, चीन में भी कोरोना के मामले मिल रहे हैं।

बचाव के उपाय

  • भीड़भाड़ वाली जगहों में मास्क पहनें।
  • हाथों को नियमित रूप से धोएं।
  • खांसी-जुकाम के लक्षण हों तो घर पर रहें।
  • वैक्सीन की बूस्टर डोज जरूर लगवाएं।

ये भी पढ़ें- Covid-19: कोरोना की नई लहर की दस्तक! इन 2 देशों में फिर सामने आने लगे केस

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ