---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

Maharashtra News: छगन भुजबल फिर बने मंत्री, मिल सकता है धनंजय मुंडे का मंत्रालय

Chhagan Bhujbal Oath Ceremony: छगन भुजबल आज महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस कैबिनेट का हिस्सा बन गए। आज 10 बजे उन्होंने मंत्री पद की शपथ ली। राजभवन में उनका शपथ ग्रहण समारोह हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री समेत कई मंत्री और विधायक मौजूद रहे।

---विज्ञापन---

महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस की कैबिनेट का आज विस्तार हुआ है। अजीत पवार के नेतृत्व वाली NCP के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। आज ठीक 10 बजे महाराष्ट्र राजभवन में हुए समारोह में छगन भुजबल को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। राज्यपाल CP राधाकृष्णन ने शपथ दिलाई और समारोह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उप- मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप-मुख्यमंत्री अजीत पवार, प्रफुल पटेल, दादा भूसे, संजय राठौड़, उदय सामंत, सुनील ठाकरे, विधानपरिषद के सभापति राम शिंदे समेत कई नेता मौजूद रहे।

 

---विज्ञापन---

क्या बोले छगन भुजबल?

मंत्री पद की शपथ ग्रहण से पहले छगन भुजबल ने अपने घर पर मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि जो हुआ अच्छा हुआ। अंत भला तो सब भला। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, अजीत पवार, सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल का आभार व्यक्त करता हूं। अपने सभी कार्यकर्ताओं का और उन सभी लोगों का दिल से धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने मुझे इतना प्यार और समर्थन दिया। मंत्री बनाने का फैसला 8 दिन पहले ही ले लिया गया था। दरअसल, छगन भुजबल देवेंद्र फडणवीस की कैबिनेट में शामिल नहीं किए जाने से नाराज चल रहे थे।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:Hyderabad Tragedy: ‘दम टूटने तक चारों बच्चे मां ने लगाए रखे सीने से’, हैदराबाद अग्निकांड की आंखों देखी

मिल सकता है ये मंत्रालय

सूत्रों के अनुसार, छगन भुजबल को धनंजय मुंडे का मंत्रालय खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग मिल सकता है। धनंजय मुंडे ने हाल ही में इस्तीफा दिया था, क्योंकि उन पर बीड के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के आरोप लगे हैं। मामले में पुलिस केस दर्ज होने के बाद उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया था। धनंजय OBC नेता थे। छगन भुजबल भी OBC का बड़ा चेहरा हैं, इसलिए अजीत पवार ने उन्हें मंत्री बनाने का प्रस्ताव रखा। छगन पूर्व कैबिनेट मंत्री है और प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं।

---विज्ञापन---

छगन का मंत्री बनना NCP के महत्वपूर्ण

बता दें कि धनंजय मुंडे का मंत्रालय अभी तक डिप्टी CM अजीत पवार देख रहे थे, लेकिन अब छगन भुजबल के यह मंत्रालय देने  पर विचार चल रहा है। महाराष्ट्र कैबिनेट में छगनभुजबल का शामिल होना NCP के लिए महत्वपूर्ण है। सुप्रीम कोर्ट ने फडणवीस सरकार को बंठिया समिति की सिफारिशों को लागू करने से पहले OBC आरक्षण के अनुसार स्थानीय और नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया 4 महीने के अंदर पूरी करने का निर्देश दिया है तो छगन भुजबल इसमें अहम भूमिका निभा सकते हैं।

यह भी पढ़ें:‘निकिता के शादी से पहले थे 2 बॉयफ्रेंड’, TCS मैनेजर मानव शर्मा केस की चार्जशीट में बड़े खुलासे

---विज्ञापन---

कौन हैं छगन भुजबल?

छगन भुजबल महाराष्ट्र की 15वीं विधानसभा के सदस्य हैं और नासिक जिले के येवला विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। वर्ष 1999 से दिसंबर 2003 तक और 2009-2010 में 2 बार वे महाराष्ट्र के डिप्टी CM रहे। वे लोक निर्माण विभाग मंत्री और गृह मामलों के मंत्री भी रह चुके हैं। 1960 के दशक में शिवसेना जॉइन करके उन्होंने राजनीतिक करियर शुरू किया था। वे 2 बार मुंबई के मेयर रहे। 1985 में पहली बार उन्होंने मझगांव से चुनाव लड़ा और विधायक बने।

1990 में भी उन्होंने विधानसभा चुनाव जीता था। 1991 में शिवसेना छोड़कर वे कांग्रेस सदस्य बन गए थे। शरद पवार ने जब कांग्रेस से अलग होकर अपनी नई पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी बनाई तो वे उनके साथ चले गए। 2014 में नासिक से उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन शिवसेना के हेमंत गोडसे ने उन्हें हरा दिया। साल 2004 से अब तक छगन भुजबल येवला से चुनाव जीतते आ रहे हैं।

First published on: May 20, 2025 06:54 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola