---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

Mumbai: जिसकी लोगों ने हत्या बताई, वो एक्ट्रेस जिंदा निकली…एफआईआर दर्ज कराई, कंफ्यूजन किया दूर

अंकुश, मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में हैरान करने वाला वाकया हुआ है। दरअसल, पिछले दिनों खबर आई थी कि मुंबई के जुहू इलाके में वीणा कपूर नाम की एक महिला की हत्या उसके के बेटे ने कर दी है। खबरों में बताया गया कि उनका शव गहरी खाई में फेंक दिया गया था। इस […]

---विज्ञापन---

अंकुश, मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में हैरान करने वाला वाकया हुआ है। दरअसल, पिछले दिनों खबर आई थी कि मुंबई के जुहू इलाके में वीणा कपूर नाम की एक महिला की हत्या उसके के बेटे ने कर दी है। खबरों में बताया गया कि उनका शव गहरी खाई में फेंक दिया गया था। इस मामले में कुछ न्यूज चैनल और मीडिया ने उसी नाम की किसी और महिला की तस्वीर दिखाई थी।

और पढ़िए – Circus Song Sun Zara Out: सर्कस के नए गाने ‘सुन जरा’ ने 90 के दशक की यादें की ताजा, सॉन्ग में दिखा पूजा और…

वीणा कपूर ने खुद को जिंदा बताया

जिस महिला का फोटो न्यूज चैनल और मीडिया ने चलाया था आज वह महिला जिंदा है। वह महिला काफी परेशान है। वीणा कपूर दिंडोशी पुलिस स्टेशन पहुंचीं और खुद को जिंदा बताया। वीणा कपूर ने कहा- जब से न्यूज में उनका फ़ोटो चला है तब से वह परेशान हैं। लोगो के फोन आ रहे हैं और वे श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वीणा कपूर ने कहा उन्होंने दिंडोशी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करा दी है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – Pathaan Controversy: फिल्म ‘पठान’ को लेकर चल रहे विवादों के बीच शाहरुख खान ने दिया ये बयान

वह भी अभिनेत्री थी और उसका नाम भी वीणा था 

उन्होंने कहा कि मेरे पास जिन लोगों के फोन और मैसेज आ रहे हैं, मैं उनसे अपील करके कहती हूं कि मैं जिंदा और सकुशल हूं। इस मामले को साफ करते हुए वीणा ने कहा कि दरअसल जिस वीणा कपूर की हत्या हुई है वह भी अभिनेत्री थी। हम दोनों ने एक पंजाबी सीरियल में साथ में काम किया है। ये कंफ्यूजन उसी के चलते हुआ है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें

First published on: Dec 15, 2022 11:48 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola