महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) के अभ्यर्थियों ने पुणे के एसएम जोशी पुल पर चल रहे 10 दिन लंबे धरने को रविवार देर रात समाप्त कर दिया. छात्रों का यह आंदोलन भर्ती प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों और पेपर लीक की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर हो रहा था. राज्य सरकार द्वारा एक उच्चस्तरीय जांच समिति गठित करने और कई प्रमुख मांगों को स्वीकार करने के बाद छात्रों ने आंदोलन वापस लेने की घोषणा की.इसके साथ ही आयोग के अध्यक्ष विवेक भीमनवार ने जांच पूरी होने तक पद से छुट्टी पर जाने का ऐलान कर दिया है.
यह भी पढ़ें : परीक्षा से पहले बाहर आया प्रश्नपत्र! MPSC ने ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की रद्द
इस पूरी जांच समिति में सबसे अहम भूमिका वरिष्ठ IAS और FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे को सचिव के तौर पर दी गई है. कमेटी की अध्यक्षता पूर्व जज दिलीप भोसले करेंगे. इसके अलावा समिति में IPS अधिकारी लक्ष्मी गौतम, पूर्व IAS गणेश पाटिल और सेवानिवृत्त जज पीडी नाइक शामिल हैं.
छात्रों की प्राथमिक मांग आयोग के अध्यक्ष विवेक भीमनवार को पद से हटाने की थी. इस पर छात्रों के साथ धरने में शामिल NCP (एसपी) विधायक रोहित पवार ने सुझाव दिया कि इस्तीफे की प्रक्रिया में समय लग सकता है, इसलिए जांच पूरी होने तक अध्यक्ष को पद से दूर रखा जाए. इसके बाद राज्य सरकार के प्रतिनिधि व मंत्री शिवेंद्र राजे भोसले ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से चर्चा की.
सरकार की सहमति के बाद अध्यक्ष विवेक भीमनवार ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर घोषणा की कि वह जांच चलने तक छुट्टी पर जा रहे हैं. उन्होंने लिखा कि उन्होंने जीवन भर नैतिकता को प्राथमिकता दी है, इसलिए जांच पूरी होने तक पद पर काम न करने का फैसला लिया है.
छात्रों के प्रतिनिधि विवेकानंद पाटिल ने बताया कि सरकार के भरोसे के बाद धरना फिलहाल स्थगित किया गया है. मंत्री भोसले ने आश्वासन दिया कि 15 छात्रों पर दर्ज केस वापस लिए जाएंगे, आगामी 3 वर्षों में 70,000 पदों पर भर्तियां होंगी, जनवरी में होने वाली ग्रुप-सी परीक्षा में सीटें बढ़ाई जाएंगी और भविष्य में MPSC अध्यक्ष व सचिव की नियुक्ति से पहले बैकग्राउंड वेरिफिकेशन कराया जाएगा. विधायक रोहित पवार ने तुकाराम मुंढे को जांच में शामिल किए जाने का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि समिति पूरी निष्पक्षता से काम करेगी.
यह भी पढ़ें : पुणे की सड़कों पर ‘छात्र क्रांति’! MPSC दफ्तर के बाहर हज़ारों युवाओं का हल्लाबोल, काली शर्ट पहन गाड़ियों पर चढ़े रोहित पवार
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
2 days agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
2 days agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
3 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
4 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
4 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
5 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
5 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
6 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines