---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

महाराष्ट्र में बारिश से हाहाकार, IMD का रेड अलर्ट, बाकी देश में कहां-कहां बरसेंगे बादल? देखें Video

IMD Rain Alert : लोगों को भीषण गर्मी से राहत देने के लिए मानसून आ गया है। कई राज्यों में मानसून की बारिश हो रही है, जिससे जलभराव समेत कई समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। महाराष्ट्र में बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। इसे लेकर कई वीडियो सामने आए हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Monsoon Update 2024 : देश के कई राज्यों में झुलसा देने वाली प्रचंड गर्मी पड़ रही है तो कई प्रदेशों में बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। केरल और गोवा के बाद अब महाराष्ट्र में मानसून ने दस्तक दे दी, जहां जमकर बादल बरस रहे हैं। बारिश के चलते पालघर में सड़क का एक हिस्सा धंस गया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कई जगहों पर पानी भर गया। आईएमडी ने रेड अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कि बाकी देश में कहां-कहां बादल बरसेंगे?

महाराष्ट्र में झमाझम हो रही बारिश

---खबर नीचे जारी है---

मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। मुंबई में भारी बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट आई है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। ठाणे, नासिक, अहमदनगर, छत्रपति संभाजीनगर, सतारा और जलगांव समेत कई जिलों में अगले 24 घंटे तक जमकर बादल बरसेंगे।

यह भी पढे़ं : दिल्ली-बिहार में 4 दिन चलेंगी गर्म हवाएं, यूपी में 46 डिग्री पहुंचा तापमान, कैसा रहेगा देश का मौसम?

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

इन राज्यों में बरसेंगे बादल

हाल ही में उपग्रह से ली गई तस्वीरों से पता चला है कि दक्षिण गुजरात और दक्षिण मध्य प्रदेश में आकाशीय बिजली के साथ तेज हवाएं चलेंगी और गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। मध्य प्रदेश के धार, झाबुआ, छिंदवाड़ा, पंधुरना और छत्तीसगढ़ के रायपुर में बादल बरस सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

कहां कब होगी वर्षा

उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, दक्षिणी ओडिशा, त्रिपुरा, पश्चिमी तेलंगाना और रायलसीमा में अगले कुछ घंटों में बारिश होने की संभावना है। असम और मेघालय में 13 जून तक वर्षा का सिलसिला जारी रहेगा। पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम में 12 जून तक और अरुणाचल प्रदेश में 13 जून तक भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं। कोंकण और गोवा में आज जमकर बादल बरसेंगे।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढे़ं : Monsoon Update: तपती गर्मी से इन 12 राज्यों को कब मिलेगी राहत? कहां-कहां चलेगी लू, IMD का अलर्ट

अब कहां से गुजरेगा मानसून

---खबर नीचे जारी है---

दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्य-उत्तर अरब सागर और मुंबई सहित महाराष्ट्र के कुछ भागों की ओर आगे बढ़ गया है। मानसून अब उत्तरी सीमा ठाणे, अहमदनगर, बीड, निजामाबाद, सुकमा, मलकानगिरी, विजयनगरम और इस्लामपुर से होकर गुजरेगा।

First published on: Jun 10, 2024 07:32 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola