Monsoon Update: तपती गर्मी से इन 12 राज्यों को कब मिलेगी राहत? कहां-कहां चलेगी लू, IMD का अलर्ट

Aaj ka Mausam : यूपी-बिहार समेत उत्तर भारत में एक बार फिर आसमान से आग बरसेगी, जिससे लोगों का हाल बेहाल रहेगा। वहीं, महाराष्ट्र और कर्नाटक में प्री मानसून की बारिश हो रही है। आइए मौसम विभाग का ताजा अपडेट जानते हैं।

Monsoon Updates

Monsoon Update 2024

विज्ञापन

Weather Update Vs Monsoon Update 2024 : देश के कुछ राज्यों में मानसून से पहले फिर भीषण गर्मी पड़ेगी तो वहीं कुछ प्रदेश में झमाझम बारिश होने के आसार हैं। यूपी और बिहार में हीटवेव एवं लू चलेगी और तापमान में उछाल आएगा, जबकि महाराष्ट्र और कर्नाटक में जमकर बादल बरसेंगे। बीता दिन देश का सबसे गर्म शहर यूपी का प्रयागराज रहा। आइए जानते हैं कि इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?

यूपी-बिहार का कैसा रहेगा मौसम

विज्ञापन

उत्तर पश्चिम भारत में आज से फिर भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ इलाकों में लू की स्थिति बनी रहेगी, जहां हीटवेव से गंभीर हीटवेव रहने के आसार हैं। पूर्वी यूपी के कई इलाकों में शनिवार को अधिकतम तापमान 42-45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस अधिक था।

इन राज्यों में पड़ेगी भीषण गर्मी

विज्ञापन

दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश और गुजरात के कुछ इलाकों में आसमान से आग बरस रही है। जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, गांगेय पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में इस हफ्ते हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी। इन राज्यों में लू भी चलेगी। यूपी और बिहार समेत इन 12 राज्यों में इसी महीने मानसून दस्तक दे सकता है।

शहर अधिकतम तापमान
प्रयागराज (यूपी) 45.2 डिग्री सेल्सियस
डेहरी (बिहार) 44.4 डिग्री सेल्सियस
रीवा (मध्य प्रदेश) 43.6 डिग्री सेल्सियस
सुरेंद्रनगर (गुजरात) 43.0 डिग्री सेल्सियस
भिवानी (हरियाणा) 42.7 डिग्री सेल्सियस
रिज (दिल्ली) 42.2 डिग्री सेल्सियस

इन राज्यों में होगी बारिश

विज्ञापन

कर्नाटक के अलग-अलग स्थानों में 9-11 जून के बीच भारी से लेकर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि महाराष्ट्र में भी जमकर बादल बरसेंगे। केरल एवं माहे और कोंकण एवं गोवा में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। असम और मेघालय में भारी से लेकर बहुत भारी वर्षा होने के आसार हैं।

विज्ञापन

कहां मानसून देगा दस्तक?

दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। मध्य अरब सागर, दक्षिण महाराष्ट्र, तेलंगाना और दक्षिण छत्तीसगढ़ एवं दक्षिण ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में मानसून दस्तक देने वाला है। इन राज्यों में अगले 2 से 3 दिन के बीच दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ