Delhi UP Bihar Weather Update 2024 : दिल्ली-बिहार समेत उत्तर भारत में एक बार फिर भीषण गर्मी झुलसाएगी। इस हफ्ते गर्म हवाएं चलेंगी और आसमान से आग बरसेगी। तापमान में उछाल देखने को मिलेगा। बीता दिन देश का सबसे गर्म शहर उत्तर प्रदेश का प्रयागराज रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कि देश का कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली का कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली एनसीआर और बिहार में अगले 4 दिनों तक भीषण गर्मी और लू का कहर जारी रहेगा। यूपी के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं चलेंगी। दिल्ली में इस वक्त 41 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान है। आयानगर में रविवार को 43.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा, जबकि बिहार के गया में पारा 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
इन राज्यों में सताएगी गर्मी
उत्तर-पश्चिम भारत में रविवार से गर्म हवा चलने का दौर शुरू हो गया। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के अलग-अलग स्थानों में हीटवेव से गंभीर हीटवेव रहने की संभावना है, जबकि जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम राजस्थान, मध्य प्रदेश, गंगेय पश्चिम बंगाल और झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में 13 जून तक भीषण गर्मी का कहर जारी रहेगा।
जानें एमपी और हरियाणा में कितना दर्ज किया गया तापमान
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से 5.0 डिग्री अधिक है। अगर हरियाणा की बात करें तो रोहतक सबसे गर्म रहा, जहां पारा 44.0 डिग्री सेल्सियस था। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में तापमान 44.0 डिग्री और गुजरात के सुरेंद्रनगर में 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।