---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

рдХрдИ рдЯреНрд░реЗрдиреЗрдВ рд░рджреНрдж, рдЙрдбрд╝рд╛рдиреЗрдВ рднреА рд╣реБрдИрдВ рдкреНрд░рднрд╛рд╡рд┐рдд; рдмрд╛рд░рд┐рд╢ рдореЗрдВ рдбреВрдмреА рдореБрдВрдмрдИ, рдЬрд╛рдиреЗрдВ IMD рдХрд╛ рд▓реЗрдЯреЗрд╕реНрдЯ рдЕрдкрдбреЗрдЯ

Monsoon 2024 : рджреЗрд╢ рдХреЗ рдЕрдзрд┐рдХрддрд░ рд░рд╛рдЬреНрдпреЛрдВ рдореЗрдВ рдЬрдордХрд░ рдмрд╛рджрд▓ рд░рд╣реЗ рд╣реИрдВред рдмрд╛рд░рд┐рд╢ рдореЗрдВ рдореБрдВрдмрдИ рдбреВрдм рдЧрдИ рд╣реИ, рдЬрд┐рд╕рд╕реЗ рдХрдИ рдЯреНрд░реЗрдиреЗрдВ рдХреИрдВрд╕рд┐рд▓ рдФрд░ рд╡рд┐рдорд╛рди рд╕реЗрд╡рд╛рдПрдВ рднреА рдкреНрд░рднрд╛рд╡рд┐рдд рд╣реЛ рдЧрдИрдВред рд╕реНрдХреВрд▓-рдХреЙрд▓реЗрдЬреЛрдВ рдХреЛ рднреА рдмрдВрдж рдХрд░ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рд╣реИред рдЗрд╕реЗ рд▓реЗрдХрд░ рдореМрд╕рдо рд╡рд┐рднрд╛рдЧ рдиреЗ рдпреЗрд▓реЛ рдЕрд▓рд░реНрдЯ рдЬрд╛рд░реА рдХрд┐рдпрд╛ рд╣реИред

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Mumbai Weather Forecast : कई राज्यों में भीषण गर्मी के बाद अब बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। जहां पहाड़ी इलाकों में बरसात की वजह से भूस्खलन हो रहे हैं तो वहीं मैदानी इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। देश की आर्थिक राजधानी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। समुद्र में थोड़ी देर के लिए हाई टाइड भी आ सकता है। आइए जानते हैं कि आईएमडी का क्या है लेटेस्ट अपडेट?

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मंबई में 9 जुलाई को येलो अलर्ट जारी किया है। इसके तहत अगले 24 घंटे भारी से बहुत भारी बारिश होने की उम्मीद है। अगर मुंबई के मौसम की बात करें तो रविवार रात से बादल बरस रहे हैं, जिससे लोकल ट्रेनों के ट्रैक पर पानी भर गया है। जलभराव की वजह से सड़कों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग जा रही हैं।

---विज्ञापन---

आईएमडी ने जारी किया येलो अलर्ट

मुंबई आईएमडी के निदेशक सुनील कांबले का कहना है कि बारिश को लेकर आज ऑरेंज और कल येलो अलर्ट जारी किया गया है। दोपहर के बाद समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठने की उम्मीद हैं। इसे लेकर लोगों को समुद्र तटों के आसपास नहीं जाने की सलाह दी गई है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : चारधाम यात्रा स्थगित, 7-8 जुलाई को न निकलें ऋषिकेश से बाहर, भारी बारिश ने खड़ा किया संकट

कई लोकल ट्रेनें रद्द

---विज्ञापन---

मुंबई में सेंट्रल रेलवे के जनरल मैनेजर राम करण यादव ने बताया कि भारी बारिश की वजह से कुछ लोकल ट्रेनें रद्द हो गईं और कुछ का रूट बदल दिया गया। खासकर मुख्य लाइन पर कुर्ला-भांडुप के आसपास पानी भर गया है। यहां हार्बर लाइन पर वडाला से मानखुर्द तक, चूनाभट्टी के आसपास बहुत अधिक जलभराव होने से इसे बंद कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें : यूपी के इस जिले में नेपाल से आया सैलाब, बाढ़ में फंसे लोगों ने छतों पर बनाया बसेरा

---विज्ञापन---

एयरपोर्ट पर भी पड़ा असर

भारी बारिश का असर मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी पड़ा। स्कूल-कॉलेज भी बंद कर दिए गए और आज होने वाली परीक्षाएं भी रद्द कर दी गईं। बीएमसी ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोलाबा में 83.8 मिमी और सांताक्रूज़ में 267.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। मुंबई में कुल 2547 मिमी बारिश दर्ज की गई।

---विज्ञापन---

First published on: Jul 08, 2024 04:09 PM

End of Article
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola