---विज्ञापन---

यूपी के इस जिले में नेपाल से आया सैलाब, बाढ़ में फंसे लोगों ने छतों पर बनाया बसेरा

Flood in Shravasti : नेपाल से आ रहे पानी से राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ गया, जिससे यूपी के श्रावस्ती जिले में बाढ़ आ गई। इसे लेकर पूरे जिले में हाहाकार मचा हुआ है। लोगों ने छतों पर अपना बसेरा बना लिया। प्रशासन बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहा है।

---विज्ञापन---

(नवेद अख्तर, श्रावस्ती यूपी)

देश के कई राज्यों में एक तरफ आसमान से आफत की बारिश हो रही है तो दूसरी तरफ नेपाल भी पानी छोड़ रहा है, जिससे यूपी के श्रावस्ती में बाढ़ आ गई। बाढ़ में श्रावस्ती की 3 तहसील इकौना, जमुनहा और भिनगा के दर्जनों गांव डूब गए। राप्ती नदी अपने किनारों को तोड़कर चारों ओर तबाही मचा रही है। जिला प्रशासन बाढ़ में फंसे लोगों को निकालकर ऊंचे स्थानों पर पहुंचाने में जुटा हुआ।

---विज्ञापन---

बाढ़ की चपेट में आए कई गांव

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। जान बचाने के लिए लोगों ने घर की छतों पर बसेरा बना रखा है। प्रशासन भी राहत कार्य में जुटा हुआ है। एनडीआरएफ और फ्लड पीएसी भी रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर लोगों को निकाल रही है। डीएम अजय कुमार द्विवेदी और एसपी घनश्याम चौरसिया ने बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर जरूरी दिशा निर्देश दिए। सैलाब से कई मार्गों पर लबालब पानी भरा हुआ है।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं : चारधाम यात्रा स्थगित, 7-8 जुलाई को न निकलें ऋषिकेश से बाहर, भारी बारिश ने खड़ा किया संकट

जानें डीएम ने क्या कहा?

---विज्ञापन---

इसे लेकर श्रावस्ती के जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि बाढ़ नियंत्रण कक्ष, तहसील स्तरीय बाढ़ चौकियां, यातायात के साधन, नाव, आरटी सेट फ्लड, पीएसी के जवान, चिकित्सा-शिक्षा व्यवस्था की गई है। बाढ़ में फंसे लोगों और पशुओं को बाहर निकालने का अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढे़ं : Monsoon 2024: दिल्ली समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें IMD का Latest Update

---विज्ञापन---

बाढ़ प्रभावित लोगों को दिए जा रहे लंच पैकेट

इकौना ब्लॉक के अहिरन पुरवा, कौवापुर, शिवाजोत, भोजपुर, दहावरकला, महरौली, अंधरपुरवा आदि गांवों में भी बाढ़ से तबाही मची हुई है। जिले के मुख्य मार्गों पर पानी बह रहा है। जहां प्रशासन की ओर से लगातार लंच पैकेट बांटे जा रहे तो वहीं बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए जिले के जनप्रतिनिधि और समाजसेवी भी आगे आ रहे हैं।

---विज्ञापन---

First published on: Jul 07, 2024 08:12 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola