पुणे में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) से जुड़े कार्यकर्ताओं द्वारा एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के साथ कथित तौर पर बदसलूकी किए जाने का मामला सामने आया है. आरोप है कि राज ठाकरे को लेकर सोशल मीडिया रील में की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से नाराज कार्यकर्ताओं ने इंफ्लुएंसर महेश मोटे को पकड़ लिया. इसके बाद उसके चेहरे पर कालिख पोती गई और राज ठाकरे की तस्वीर के सामने लेटाकर माफी मंगवाई गई. घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है.
MNS कार्यकर्ता ने मुंह पर पोती कालिख
रिपोर्ट के मुताबिक, महेश मोटे ने करीब 15 दिन पहले राज ठाकरे को लेकर एक वीडियो बनाया था. MNS कार्यकर्ताओं का आरोप है कि इस वीडियो में मनसे प्रमुख के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था. विवाद बढ़ने के बाद महेश कुछ दिनों के लिए केरल चला गया था. बताया गया कि पुणे लौटने के बाद वह कात्रज इलाके में मौजूद था, जहां से मनसे कार्यकर्ता उसे पकड़कर पार्टी के जनसंपर्क कार्यालय ले गए.
वहां कथित तौर पर महेश के चेहरे पर काला रंग लगाया गया. इसके अलावा उसके सिर पर चप्पल रखकर उठक-बैठक करने और राज ठाकरे की तस्वीर के सामने साष्टांग दंडवत करने के लिए कहा गया. इस दौरान उससे अपनी टिप्पणी के लिए माफी भी मंगवाई गई. सामने आए वीडियो में महेश मोटे भावुक और रोते हुए दिखाई दे रहा है.
यह भी पढ़ें- मुंबई में ब्रिज से नीचे गिरी BMW, 3 युवकों की मौत और एक गंभीर घायल, देखें कोस्टल रोड पर हादसे का VIDEO
महेश ने मांगी माफी
बाद में जारी किए गए एक वीडियो में महेश मोटे ने बिना शर्त माफी मांगी. रिपोर्ट के अनुसार, उसने कहा कि उससे गलती हुई और उसे इस तरह की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए थी. उसने यह भी कहा कि MNS कार्यकर्ताओं ने उसके साथ जो किया, उसके लिए उसने खुद अपनी गलती को जिम्मेदार बताया.
MNS के हडपसर विधानसभा क्षेत्र के उपविभाग अध्यक्ष शुभम जगदाले ने इस मामले पर कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने महेश को कथित टिप्पणी के जवाब में ‘मनसे स्टाइल’ में सबक सिखाया. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि राज ठाकरे के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी करने वालों को संगठन इसी तरह जवाब देगा.
संबंधित खबरें
एक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
2 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
2 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
3 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
3 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
3 days agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
5 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
5 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines