---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

मुंबई मेट्रो लाइन 6 पर बड़ी उपलब्धि, 42 मीटर स्टील स्पैन की सफल स्थापना

Mumbai Metropolitan Region Development Authority ने मुंबई मेट्रो लाइन 6 पर जोगेश्वरी में 42 मीटर लंबा स्टील स्पैन सफलतापूर्वक स्थापित किया. यह परियोजना शहर की पूर्व–पश्चिम कनेक्टिविटी को मजबूत करने वाली एक बड़ी इंजीनियरिंग उपलब्धि है. पढ़िए मुंबई से इंद्रजीत सिंह की रिपोर्ट.

---विज्ञापन---

मुंबई में बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज करते हुए मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण ने मुंबई मेट्रो लाइन 6 परियोजना के तहत जोगेश्वरी इलाके में पश्चिम रेलवे ट्रैकों के ऊपर 42 मीटर लंबे 168.96 टन वजनी कंपोजिट स्टील स्पैन की सफल स्थापना कर दी है.यह कार्य परियोजना के सबसे जटिल और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण चरणों में से एक माना जा रहा था.

इस परियोजना की प्रमुख बातें

इसकी कुल लंबाई: 14.5 किमी (पूरी तरह एलिवेटेड)
स्टेशन: 13
लाइन पहचान: पिंक लाइन
डबल डेकर फ्लाईओवर: JVLR मार्ग पर
प्रगति: 87.7% सिविल कार्य पूरा
रेलवे ट्रैक के बीच जटिल निर्माण
जोगेश्वरी में पियर P124 का निर्माण सक्रिय रेलवे ट्रैकों (अप-थ्रू और डाउन-थ्रू) के बीच किया गया, जो अपने आप में अत्यंत चुनौतीपूर्ण था.
सीमित स्थान और लगातार ट्रेन संचालन
केवल रात के समय सीमित ब्लॉक
उच्च सुरक्षा मानकों का पालन
सतत निगरानी और सटीक निष्पादन
इन सभी चुनौतियों के बावजूद, पूरा कार्य बिना किसी रेल सेवा बाधा के सफलतापूर्वक पूरा किया गया.
इस स्पैन को पियर P123 और P124 के बीच केवल 10 घंटे के रेलवे ब्लॉक में स्थापित किया गया, जो उच्च स्तरीय इंजीनियरिंग और प्लानिंग का उदाहरण है.

---विज्ञापन---

इस ऑपरेशन में 500 टन और 600 टन क्षमता के हाइड्रोलिक क्रेनों का उपयोग किया गया.
सक्रिय रेलवे ट्रैकों के बीच रणनीतिक प्लेसमेंट
10–12 मीटर ऊंचाई पर इंस्टॉलेशन,सभी कार्य तय समय सीमा में और बिना अतिरिक्त प्रभाव के पूरे किए गए.

इस मेट्रो में इंटरचेंज और कनेक्टिविटी

मुंबई मेट्रो के साथ यह लाइन कई अहम कनेक्शन प्रदान करेगी जैसे.
आदर्श नगर – मेट्रो लाइन 2A
JVLR – मेट्रो लाइन 7
SEEPZ – मेट्रो लाइन 3
कंजूरमार्ग – मेट्रो लाइन 4
जोगेश्वरी और कंजूरमार्ग – उपनगरीय रेलवे
पूर्व–पश्चिम कनेक्टिविटी को मजबूती
स्वामी समर्थ नगर (लोखंडवाला) से विक्रोली तक जाने वाली यह लाइन शहर के लिए गेमचेंजर साबित होगी:

---विज्ञापन---

इससे JVLR पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा ,मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी से सफर सुरक्षित और आरामदायक होगा,प्रदूषण और निजी वाहन की निर्भरता में कमी आएगी. एमएमआरडीए आयुक्त डॉ. संजय मुखर्जी ने कहा है कि मेट्रो लाइन 6 लंबे समय से प्रतीक्षित परियोजना है और यह उपलब्धि सबसे चुनौतीपूर्ण हिस्से में हुई महत्वपूर्ण प्रगति को दर्शाती है. उन्होंने यह भी संकेत दिया कि कॉरिडोर को चरणबद्ध तरीके से जल्द चालू करने के विकल्पों पर काम चल रहा है.

यह भी पढ़ें;‘इंडिया आ के देखो मिस्टर ट्रंप…’, भारत को ‘नरक’ बताने पर ईरान ने VIDEO शेयर कर कहा

---विज्ञापन---

मुंबई जैसे घनी आबादी वाले शहर में सक्रिय रेलवे ट्रैकों के ऊपर इतने बड़े स्टील स्पैन की स्थापना न केवल तकनीकी दक्षता का उदाहरण है, बल्कि यह दर्शाता है कि शहर की बुनियादी ढांचा परियोजनाएँ अब विश्वस्तरीय मानकों के साथ आगे बढ़ रही हैं.

यह भी पढ़ें;सफाई व्यवस्था पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, 16 कर्मचारी सस्पेंड ; नगर निगम में मचा हड़कंप

---विज्ञापन---
First published on: Apr 26, 2026 10:39 PM

End of Article

About the Author

Indrajeet Singh

इंद्रजीत सिंह पिछले 25 साल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कार्यरत हैं, इस समय न्यूज24 में महाराष्ट्र के ब्यूरो चीफ़ और एसोसिएट एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं, इसके पहले इंद्रजीत सिंह इन टाईम न्यूज,
एनडीटीवी, इंडिया न्यूज, टीवी9 जैसे कई चैनल में काम कर चुके हैं, इंद्रजीत सिंह इस समय न्यूज24 मुंबई में एजेंसी, बिज़नेस और पॉलिटिकल खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं।

Read More

Priya Sharma

इंद्रजीत सिंह पिछले 25 साल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कार्यरत हैं, इस समय न्यूज24 में महाराष्ट्र के ब्यूरो चीफ़ और एसोसिएट एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं, इसके पहले इंद्रजीत सिंह इन टाईम न्यूज,
एनडीटीवी, इंडिया न्यूज, टीवी9 जैसे कई चैनल में काम कर चुके हैं, इंद्रजीत सिंह इस समय न्यूज24 मुंबई में एजेंसी, बिज़नेस और पॉलिटिकल खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola