---विज्ञापन---

‘इंडिया आ के देखो मिस्टर ट्रंप…’, भारत को ‘नरक’ बताने पर ईरान ने VIDEO शेयर कर कहा- वड़ा पाव खाकर देखिए

ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर रेडियो होस्ट माइकल सैवेज का एक पोस्ट साझा किया था. इसमें अमेरिका में जन्म के आधार पर मिलने वाली नागरिकता का विरोध करते हुए भारत और चीन जैसे देशों को 'हेल-होल' (नरक) बताया गया था.

---विज्ञापन---

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को ‘नरक’ बताने वाली एक टिप्पणी का समर्थन किया, जिसके बाद भारत सरकार ने तो कड़ा एतराज जताया ही, लेकिन सबसे दिलचस्प जवाब ईरान की ओर से आया है. भारत में ईरान के दूतावासों ने ट्रंप को ‘बकवास’ बंद करने और भारत की खूबसूरती देखने की सलाह दी है.

ईरान ने किया वड़ा पाव का जिक्र

मुंबई में ईरानी वाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्रंप को आड़े हाथों लिया. दूतावास ने लिखा, ‘शायद किसी को मिस्टर ट्रंप के लिए वन-वे ‘कल्चरल डिटॉक्स’ बुक करना चाहिए. इससे शायद उनकी रैंडम बकवास कम हो जाए. भारत आएं, खुद देखें और फिर बोलें.’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : ‘भद्दा, अनुचित, छोटी सोच वाला कमेंट…’, ट्रंप के नर्क वाले बयान पर भारत का तीखा रिएक्शन, पढ़ें क्या कहा?

सिर्फ मुंबई ही नहीं, हैदराबाद स्थित ईरानी दूतावास ने भी भारत की तारीफों के पुल बांधे. हैदराबाद स्थित ईरानी दूतावास ने मुंबई ईरानी वाणिज्य दूतावास की ही पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने दक्षिण भारत को ‘हेवन मोड’ (स्वर्ग) बताते हुए लिखा कि यहां का बन मस्का, वड़ा पाव और पाव भाजी किसी का भी बुरा दिन ठीक कर सकते हैं.

---विज्ञापन---

ट्रंप ने क्या कहा था?

यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर रेडियो होस्ट माइकल सैवेज का एक पोस्ट साझा किया. इसमें अमेरिका में जन्म के आधार पर मिलने वाली नागरिकता का विरोध करते हुए भारत और चीन जैसे देशों को ‘हेल-होल’ (नरक) बताया गया था. पोस्ट में भारतीय अप्रवासियों को ‘लैपटॉप वाले गैंगस्टर’ तक कह डाला गया.

भारत ने जताया विरोध

भारत के विदेश मंत्रालय ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘ये टिप्पणियां पूरी तरह भ्रामक, अनुचित और बेहद खराब स्तर की हैं. ये भारत-अमेरिका संबंधों की वास्तविकता को नहीं दर्शातीं.’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : ट्रंप का यू-टर्न! पहले भारत के खिलाफ उगला ‘जहर’, अब PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे

भारत की नाराजगी के बाद अमेरिकी दूतावास को तुरंत सफाई देनी पड़ी और याद दिलाना पड़ा कि ट्रंप भारत को एक महान देश और पीएम मोदी को अपना अच्छा दोस्त बता चुके हैं.

---विज्ञापन---

ईरान क्यों कूदा बीच में?

ईरान ने इस मौके का फायदा उठाकर भारत के साथ अपनी सांस्कृतिक निकटता दिखाई है और साथ ही ट्रंप की ‘ग्लोबल इमेज’ पर निशाना साधा है. ‘रोटी और रिस्पेक्ट’ का हवाला देते हुए ईरान ने जिस तरह से भारतीय खाने और पर्यटन का बचाव किया, उसने भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया है.

First published on: Apr 24, 2026 04:55 PM

End of Article

About the Author

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola