महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने ठाणे जिले के पडघा से 35 वर्षीय एक ट्रक ड्राइवर को सोशल मीडिया पर कथित तौर पर वांटेड आतंकियों के भाषण वाले कट्टरपंथी वीडियो डाउनलोड कर साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. जांच एजेंसियां आरोपी के डिजिटल डिवाइस की फॉरेंसिक जांच करा रही हैं. सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोहेल रज्जाक शेख के रूप में हुई है. वह मूल रूप से तलोजा का रहने वाला है और वर्ष 2021 में पडघा आकर रहने लगा था. वह पडघा के अर्जुनली इलाके में रह रहा था और एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में ट्रक ड्राइवर के तौर पर काम करता था.
इंजेक्शन-दवाइयां हाथ में, लेकिन डॉक्टर बनने की डिग्री नहीं! मुंबई में 5 फर्जी डॉक्टर्स का भंडाफोड़
इंस्टाग्राम ग्रुप में वीडियो साझा करने का आरोप
जांच के अनुसार, आरोपी ने एक इंस्टाग्राम ग्रुप के माध्यम से कथित तौर पर कुछ कट्टरपंथी वीडियो प्रसारित किए. इन वीडियो में वांटेड आतंकियों के भाषण शामिल होने की बात सामने आई है. बताया जा रहा है कि इन वीडियो में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर फरहतुल्लाह घोरी और जैश-ए-मोहम्मद (JeM) प्रमुख मसूद अजहर समेत अन्य वांटेड आतंकियों के भाषण शामिल थे. ATS अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी तक ये वीडियो कैसे पहुंचे और इन्हें किन लोगों तक साझा किया गया.
डिजिटल डिवाइस जब्त, फॉरेंसिक जांच जारी
ATS ने आरोपी के डिजिटल उपकरण जब्त कर उन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है. जांच एजेंसियां डिवाइस में मौजूद सोशल मीडिया गतिविधियों, संपर्कों और कथित तौर पर साझा किए गए कंटेंट की पड़ताल कर रही हैं. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. आगे की जांच के लिए ATS ने उसे पडघा पुलिस के हवाले किया है.
4 अन्य लोगों से भी जांच एजेंसी की पूछताछ
जांच एजेंसियों ने इसी तरह के मामले में चार अन्य लोगों से भी पूछताछ की है. एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि कथित तौर पर साझा किए गए वीडियो का नेटवर्क कितना व्यापक था और इसमें अन्य लोग भी शामिल थे या नहीं. फिलहाल मामले की जांच जारी है. आरोपी पर लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने और अदालत में मामले की आगे की कार्रवाई के बाद ही हो सकेगी.
संबंधित खबरें
PM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
8 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
9 hrs agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
9 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 day ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
1 day ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
1 day agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
3 days agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines