Maharashtra Assembly Election 2024 : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी। इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि एनडीए यानी महायुति और महाविकास अघाड़ी (MVA) के घटक दलों के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो गया है। आइए जानते हैं कि कौन सी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी?
महाविकास अघाड़ी और महायुति गठबंधन में शामिल पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग पर लगभग सहमति बन गई है। दोनों महागठबंधनों की अलग-अलग हुई बैठकों में नेताओं ने आपस में सीटें बांट लीं। महायुति में बीजेपी, शिवसेना (शिंदे गुट), एनसीपी (अजित गुट) और एमवीए में कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव गुट), एनसीपी (शरद गुट) शामिल हैं। इस चुनाव में दोनों महाठबंधन के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा।
यह भी पढे़ं : Video: महाराष्ट्र चुनाव में कैसे ओवैसी से MVA को पहुंचेगा नुकसान, जानें आंकड़ों से पूरा गणित
जानें सीट शेयरिंग का क्या है फॉर्मूला
सूत्रों के अनुसार, महाराष्ट्र चुनाव में महायुति के तहत भारतीय जनता पार्टी 156 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है, जबकि एकनाथ शिंदे की शिवसेना के खाते में 78 से 80 और अजित पवार की एनसीपी को 53 से 54 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, महाविकास अघाड़ी के तहत 90-95 सीटों पर शिवसेना (UBT) , 75-80 सीटों पर शरद पवार की एनसीपी और 105-110 सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार उतार सकती हैं।
यह भी पढे़ं : Video: भीड़ में फंसे, कपड़े खींचे, फिर मारने के लिए उठाई कुर्सी; महाराष्ट्र में योगेंद्र यादव पर हमला
दो फाड़ हुई शिवसेना-एनसीपी अलग-अलग लड़ेगी चुनाव
आपको बता दें कि महाराष्ट्र में विधानसभा की कुल 288 सीटें हैं, जहां एक चरण में मतदान होगा। यहां 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 23 नवंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे। दो फाड़ हुई शिवसेना और एनसीपी इस बार अलग-अलग चुनाव लड़ेगी। महायुति के साथ शिंदे की सेना और अजित पवार की एनसीपी है, जबकि एमवीए के साथ उद्धव की सेना और शरद पवार की एनसीपी है।
संबंधित खबरें
दिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
13 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
14 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
18 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
2 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
2 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
3 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
3 days ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines