हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

महाराष्ट्र में ग्लू की लत ने युवक को बनाया शैतान, मां-बाप और दादी पर किया हमला

महाराष्ट्र में एक युवक ने ग्लू के नशे में माता-पिता और दादी पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में चाकू के कई वार से दादी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बीच-बचाव करने पर घायल हुए आरोपी के माता-पिता की भी हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

महाराष्ट्र में बीड जिले के परली शहर में एक युवक ने ग्लू के नशे में माता-पिता और दादी पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में दादी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक के माता-पिता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना के बाद आरोपी युवक को हिरासत में लिया है। जांच में पता चला है कि आरोपी युवक ने ग्लू खरीदने के लिए परिजनों से पैसे मांगे थे। जब परिजनों ने मना किया तो आरोपी ने उन पर चाकू से हमला कर दिया।

पैसा देने से मना करने पर मारा चाकू

पुलिस जांच में पता चला है कि बुजुर्ग महिला जुबेदा कुरैशी परिवार के साथ परली शहर में रहती थी। रविवार को जुबेदा के पोता अरबाज रमजान कुरैशी ग्लू के नशे में धुत होकर घर पहुंचा। आरोप है कि अरबाज ने नशा करने के लिए परिजनों से पैसा मांगा। इस पर जुबेदा और अरबाज के माता-पिता ने उसे पैसा देने से मना कर दिया। तभी आरोपी किचन से चाकू लेकर आया और दादी पर हमला कर दिया। आरोपी ने करीब से तीन से चार बार जुबेदा पर हमला कर उन्हें गभीर रूप से घायल कर दिया।

ये भी पढ़ें: रक्षा बंधन पर श्मशान में मृत भाई की कलाई पर बांधी राखी, तेंदुए के हमले में हुई थी मासूम की मौत

विज्ञापन

माता-पिता को भी मारा चाकू

इतना ही नहीं आरोपी ने बीच-बचाव करने पहुंचे माता-पिता पर भी चाकू से हमला कर दिया। शोर शराबा सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और किसी तरह आरोपी को कब्जे में लिया। जुबेदा को तुरंत नजदीक के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जबकि आरोपी के माता-पिता का अंबाजोगाई के एक सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।

ये भी पढ़ें: 78 वर्षीय बुजुर्ग की दोनों आंखों का ऑपरेशन तो कैसे मारी आंख? मुंबई कोर्ट ने छेड़छाड़ के केस में सुनाया बड़ा फैसला

विज्ञापन

ग्लू से कैसै होता है नशा?

ग्लू की लत एक प्रकार का नशा है। जिसमें ग्लू को सुखाकर उसकी गैस या भाप को सूंघता है। यह नशा बहुत जल्दी दिमाग पर असर करता है और लंबे समय तक इस्तेमाल से व्यक्ति की सेहत और दिमाग पर गंभीर नुकसान पहुंचता है।

ये भी पढ़ें: नागपुर में बड़ा हादसा, अंडर कंस्ट्रक्शन गेट गिरने से 15 मजदूर घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola