78 वर्षीय बुजुर्ग की दोनों आंखों का ऑपरेशन तो कैसे मारी आंख? मुंबई कोर्ट ने छेड़छाड़ के केस में सुनाया बड़ा फैसला

Mumbai court has acquitted 78 year old man in molestation case: कोर्ट ने सुनवाई के दौरान सवाल उठाते हुए कहा कि कोई पैर टूटे होने की स्थिति में कैसे पांच मंजिल की बिल्डिंग में ऊपर-नीचे आवाजाही कर सकता है, तब जब उस इमारत में लिफ्ट ही नहीं है।

प्रतिकात्मक फोटो (1)

Mumbai court has acquitted 78 year old man in molestation case: मुंबई कोर्ट ने POCSO के एक मामले में 78 साल के बुजुर्ग को बरी कर दिया है। उस पर 9 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ का आरोप था। कोर्ट में सुनवाई के दौरान ये बातें सामने आईं कि जिस समय बुजुर्ग पर आरोप लगे थे उस समय उसके दोनों आंखों की सर्जरी हुई थी और पैर टूटा पड़ा था उसमें रॉड डली थी।

विज्ञापन

ऐसी हालत में बुजुर्ग कैसे किसी को आंख मार सकता है और सीढ़ियों पर आवाजाही कर सकता है, जबकि वह जहां रहता है उस बिल्डिंग में ऊपर-नीचे आने-जाने के लिए लिफ्ट भी नहीं है। पैर टूटे होने की स्थिति में बुजुर्ग को पांच मंजिल चढ़ना-उतरना मुश्किल है।

विज्ञापन

साल 2018 का है मामला, सीढ़ियों पर आते-जाते आंख मारने का लगाया था आरोप

जानकारी के अनुसार ये पूरा मामला साल 2018 का है। इस मामले में घटना के करीब 9 महीने बाद पुलिस को शिकायत की गई थी। पुलिस में 9 साल की पीड़िता के परिजनों ने आरोप लगाया था कि पड़ोसी 78 वर्षीय बुजुर्ग ने उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की है। परिजनों का आरोप था कि बुजुर्ग सीढ़ियों पर आते-जाते उनकी बेटी को आंख मारता था। कोर्ट में सुनवाई के दौरान ये बात सामने आई की मामले की जांच में पुलिस ने लापरवाही बरती। केस देरी से दर्ज किया गया और आरोप के खिलाफ कोई मजबूत साक्ष्य नहीं हैं।

पुलिस अपराध साबित करने में रही नाकाम

परिजनों का आरोप था कि बुजुर्ग बच्ची को अश्लील इशारे करता था। घटना के दिन पीड़िता बुजुर्ग के घर उसकी पोती की जन्मदिन पार्टी में गई थी, जहां उसने उसे केक खिलाने के बहाने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान बुजुर्ग के स्वास्थ्य को आधार बनाया। अदालत ने सवाल उठाते हुए कहा कि आरोपी ठीक से चल भी नहीं सकता है। पुलिस आरोपी का अपराध साबित करने में नाकाम रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ