नागपुर में बड़ा हादसा, अंडर कंस्ट्रक्शन गेट गिरने से 15 मजदूर घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज

महाराष्ट्र के नागपुर में एक निर्माणाधीन गेट के ढहने से बड़ा हादसा हो गया है। खापरखेड़ा से कोराडी मंदिर मार्ग पर स्लैब डालते समय आरसीसी गिरने से 15-16 मजदूर घायल हो गए। नागपुर के डीएम विपिन इटनकर ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

Nagpur

महराष्ट्र के नागपुर में हादसा (फोटो सोर्स- ANI)

महाराष्ट्र के नागपुर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां खापरखेड़ा से कोराडी मंदिर मार्ग पर मौजूद एक गेट के निर्माण के दौरान  एक हिस्सा ढह गया है। इस हादसे में कई श्रमिकों के फंसे होने की आशंका है। एनडीआरएफ और पुलिस ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

एएनआई से बात करते हुए नागपुर के डीएम विपिन इटनकर ने कहा, “जब स्लैब के लिए आरसीसी डाला जा रहा था, तब वह ढह गया। काम कर रहे मजदूरों को मामूली चोटें आई हैं। उनकी संख्या 15-16 थी। कुछ को नंदिनी अस्पताल और कुछ को मैक्स अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है।”

विज्ञापन

नागपुर डीएम ने कहा, “प्रोटोकॉल के अनुसार, एनडीआरएफ, पुलिस विभाग और राजस्व विभाग यहां मौजूद हैं। मशीनों की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। मेरा एक अनुरोध है कि ऐसी अफवाहें न फैलाएं कि वहां 50 लोग फंसे हैं।”

वहीं नागपुर महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण के महानगर आयुक्त संजय मीणा ने बताया कि इस घटना में 15-16 लोग घायल हुए हैं। किसी को कोई गंभीर चोट नहीं है। वे अस्पताल में हैं। कोराडी मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा था। एनएमआरडीए के अंतर्गत ठेकेदार यहां काम कर रहे थे। यह कैसे हुआ, इस बारे में पूरी जांच के बाद ही बताया जा सकता है। हम विस्तृत जांच करेंगे। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

विज्ञापन

बता दें कि घटना शनिवार रात आठ से साढ़े आठ बजे के बीच हुई है। घटना के बाद कई मजदूर फंस गए थे, जिन्हें निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सुबह होने पर बड़े पैमाने पर ऑपरेशन शुरू किया गया, मलबा हटाने का काम सुबह शुरू हुआ है। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के वक्त 9 लोगों को बचाया गया था, कुछ खून से बुरी तरह लथपथ थे तो कुछ घायल थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ