राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नीट पेपर लीक को लेकर जारी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और छात्रों के विरोध प्रदर्शन की आग अब देश के अलग-अलग राज्यों तक पहुंच गई है. बुधवार को बिहार के पटना में छात्रों के प्रदर्शन और पुलिस लाठीचार्ज के बाद अब महाराष्ट्र में छात्रों के समर्थन में बंद का आह्वान किया गया है. वंचित बहुजन आघाड़ी (VBA) के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर ने 23 जुलाई को महाराष्ट्र बंद का आह्वान किया है. इस बंद को लेकर राज्य सरकार भी पूरी तरह सतर्क है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा एजेंसियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं.
आदित्य ठाकरे संभालेंगे कमान
महाराष्ट्र में विपक्ष के इस आह्वान को राजनीतिक मुद्दे से जोड़कर देखा जा रहा है. कहा जा रहा है कि छात्र आंदोलन ने कई राजनीतिक पार्टियों को राजनीति करने का मुद्दा मिल चुका है. शिवसेना (UBT), कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद गुट) जैसे दल इस मुद्दे पर खुलकर सरकार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं. शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे खुद दिल्ली पहुंचकर प्रदर्शनकारी छात्रों के लिए समर्थन जता चुके हैं, जबकि उनके बेटे और पार्टी नेता आदित्य ठाकरे मुंबई में विरोध प्रदर्शनों की कमान संभाल रहे हैं.
यह भी पढ़ें: दिल्लीवासी ध्यान दें… 16 मेट्रो स्ट्रेशन आज भी रहेंगे बंद, घर से निकलने से पहले यहां चेक करें लिस्ट
प्रकाश आंबेडकर इससे पहले भी भीमा-कोरेगांव हिंसा के बाद महाराष्ट्र बंद का आह्वान कर चुके हैं. उस दौरान राज्य के कई हिस्सों में व्यापक बंद देखने को मिला था और कई स्थानों पर हिंसा और सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने की घटनाएं भी सामने आई थीं. ऐसे में इस बार के बंद को लेकर प्रशासन अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है.
महाराष्ट्र बंद से क्या-क्या हो सकता है प्रभावित?
महाराष्ट्र बंद के चलते राज्य के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है. हालांकि, इसका असर अलग-अलग जिलों में बंद के समर्थन और स्थानीय प्रशासन की व्यवस्था पर निर्भर करेगा. कई शहरों में सार्वजनिक परिवहन जैसे बस सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं. कुछ इलाकों में टैक्सी और ऑटो चालकों के भी बंद में शामिल होने की संभावना है. कई शहरों में दुकानें, बाजार और मॉल बंद रह सकते हैं. कुछ निजी स्कूल और कॉलेज एहतियात के तौर पर ऑनलाइन क्लास या छुट्टी का ऐलान कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें : छात्रों के प्रदर्शन के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की बेटी ने छोड़ा इंस्टाग्राम, जानिए क्या है वजह?
संबंधित खबरें
NMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
8 hrs ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
1 day ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
2 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
3 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
3 days agoदुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन के साथ भिड़ा ट्रक, 7 की मौत
3 days agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई, अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट
4 days agoमहाराष्ट्र: रायगढ़ में पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
4 days ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर सेलेब्स पर भड़के तुकाराम
4 days agoचार्जशीट : हत्या से पहले केतन अग्रवाल के हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines