छात्रों के प्रदर्शन के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की बेटी ने छोड़ा इंस्टाग्राम, जानिए क्या है वजह?

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की बेटी नैमिषा प्रधान ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बंद कर दिया है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की लगातार हो रही मांग के दौरान उनकी बेटी की भी ऑनलाइन काफी आलोचना हो रही थी.

Naimisha Pradahan left instagram

Credit: Social Media

विज्ञापन

जंतर-मंतर पर छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन जारी है. इस बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की बेटी नैमिषा प्रधान ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बंद कर दिया है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की लगातार हो रही मांग के दौरान उनकी बेटी की भी ऑनलाइन काफी आलोचना हो रही थी. जानकारी के मुताबिक, कई यूजर्स नैमिषा प्रधान के इंस्टाग्राम पर उनकी पोस्ट के कमेंट सेक्शन में उन्हें काफी रोस्ट कर रहे थे. उन्हें इस बात का गुस्सा था कि जब उनके पिता धर्मेंद्र प्रधान देश के शिक्षा मंत्री है, तो उन्होंने खुद विदेश में जाकर क्यों पढ़ाई की.

ये भी पढ़ें: ‘अभी भी जिंदा हूं…’, सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया VIDEO, अनशन खत्म करने की रखी शर्त

विज्ञापन

यूजर्स ने और क्या कहा?

कुछ यूजर्स ने टफ्ट्स यूनिवर्सिटी के सोशल मीडिया पेज पर भी कमेंट किए. उन्होंने नैमिषा प्रधान के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की. 20 जुलाई को छात्रों के साथ जो जंतर-मंतर पर हुआ, उसके बाद नैमिषा की विदेश में पढ़ाई को लेकर यूजर्स की आलोचना तेज हो गई. नैमिषा प्रधान ने 2023 में अमेरिका के मैसाचुसेट्स के मेडफोर्ड में स्थित टफ्ट्स यूनिवर्सिटी के फ्लेचर स्कूल से मास्टर ऑफ़ लॉज़ (LLM) की पढ़ाई पूरी की. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्रेजुएशन के बाद वो सीनियर एसोसिएट के तौर पर US-इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम (USISPF) से जुड़ीं.

क्या है मामला?

दरअसल, कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP ने ऐलान किया है कि वो तब तक अपना विरोध जारी रखेंगे जब तक सरकार उनकी 4 मांगें नहीं मान लेती. पहली मांग है धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरी मांग है आत्महत्या करने वाले बच्चों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये का मुआवज़ा, तीसरी मांग है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर कोई मुकदमा नहीं होगा और चौथी मांग है अत्याचार करने में शामिल सभी पुलिस अधिकारियों पर मुकदमा चलाया जाना चाहिए. कॉकरोच जनता पार्टी ने बुधवार शाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए अपनी शर्तें सरकार के सामने रखीं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ