BJP विधायक के PA की गर्भवती पत्नी को भर्ती करने से इनकार, दूसरे अस्पताल के रास्ते में तोड़ा दम

एक गर्भवती महिला को इलाज के लिए पुणे के नामी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के लिए 10 लाख रुपये नहीं मिलने पर अस्पताल ने महिला को भर्ती करने से इनकार कर दिया और दूसरे अस्पताल तक पहुंचते ही महिला ने दम तोड़ दिया।

image_95bfce

Pune News (विनोद जगदाले/इंद्रजीत सिंह): महाराष्ट्र के पुणे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक गर्भवती महिला को इलाज के लिए पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल ने महिला का इलाज करने के लिए 10 लाख रुपये मांगे। परिवार ने 3 लाख रुपये देने की तैयारी भी कर ली, लेकिन दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल ने महिला को भर्ती करने से मना कर दिया, क्योंकि उन्हें पूरे पैसे चाहिए थे। महिला को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जहां उसकी मौत हो गई। इस घटना को लेकर महाराष्ट्र में सियासत गर्मा गई है। शिवसेना UBT ने अस्पताल के बाहर प्रोटेस्ट किया है।

विज्ञापन

शिवसेना UBT ने आंदोलन किया

शिवसेना यूबीटी ने घटना के विरोध में अस्पताल के बाहर प्रोटेस्ट किया और अस्पताल के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं मुख्यमंत्री फडणवीस तक मामला पहुंचा तो उनके मंत्रालय के चिकित्सा कक्ष ने बताया कि उनकी तरफ से अस्पताल को कहा गया था कि आप इलाज शुरू कीजिए, पैसे का हम देखते हैं, लेकिन अड़ियल दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल ने कहा कि अगर 10 लाख रुपये दिए जाएंगे तो ही हम उपचार करेंगे।

विज्ञापन

3 लाख रुपये देने की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने नहीं सुना और 10 लाख रुपये के लिए अड़े रहे। अगर मंगेशकर अस्पताल में इलाज होता तो अच्छा उपचार मिल सकता था। पैसों की कमी के कारण दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया और इसी वजह से महिला के इलाज में और देरी होने से उसकी मृत्यु हो गई।

विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन पर चिल्लर फेंकी

दूसरी ओर, विवाद बढ़ने पर दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल प्रशासन जब मीडिया के सामने पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देने आया तो बयान देने वाले अधिकारी पर चिल्लर फेंकी गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ