Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में चाचा-भतीजे के बीच सियासी ड्रामा जारी है। शनिवार को शरद पवार राज्यव्यापी दौरे पर निकले हैं। वे नासिक के येवला में जनसभा करेंगे। नासिक रवाना से होने से पहले शरद पवार ने कहा कि वे न तो थके हुए हैं और न ही रिटायर होने जा रहे हैं। दरअसल, बागी गुट के नेता और उनके भतीजे अजित पवार ने कहा कि था कि साहेब की उम्र हो गई है। अब उन्हें रिटायरमेंट लेकर हमें आशीर्वाद देना चाहिए। तब शरद पवार ने ऐलान किया था कि वे फिर से पार्टी को राज्य में खड़ा करेंगे।
82 वर्षीय शरद पवार ने पार्टी को जमीनी स्तर से फिर से खड़ा करने का अपना मिशन शुरू कर दिया है। वह नासिक, पुणे, सोलापुर और विदर्भ क्षेत्र के कुछ हिस्सों और छगन भुजबल, धनंजय मुंडेम और अन्य बागी राकांपा विधायकों के निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा करेंगे।
यह भी पढ़ें: Road Accident: हरियाणा के जींद में बस-क्रूजर की टक्कर, 8 लोगों की मौत, 25 घायल
फडणवीस ने शिंदे से की मुलाकात
अजित पवार के नेतृत्व वाले राकांपा गुट के राज्य सरकार में शामिल होने के बाद कथित तौर पर शिवसेना विधायकों के नाराज होने की खबरों के बीच उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने शुक्रवार शाम लगातार दूसरे दिन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। अजित पवार की यह टिप्पणी कि वह मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं ने भी राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी थी। अजीत पवार वर्तमान में शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में फडणवीस के साथ उपमुख्यमंत्री हैं।
फडणवीस ने कहा कि एक अन्य सहयोगी अजीत पवार के महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल होने के बाद जल्द ही कैबिनेट विस्तार होगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उनकी पार्टी दूसरी पार्टियों में फूट नहीं डालती, लेकिन जो साथ आना चाहते हैं उन्हें कभी नहीं रोकती।
आदित्य ठाकरे का दावा- जल्द इस्तीफा देंगे शिंदे
शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने दावा किया है कि एकनाथ शिंदे को इस्तीफा देने के लिए कहा गया है। उन्होंने मीडिया से कहा कि मैंने सुना है कि एकनाथ शिंदे को इस्तीफा देने के लिए कहा गया है और सरकार में कुछ बदलाव हो सकता है। हाल ही में, संजय राउत ने दावा किया था कि राकांपा नेता अजीत पवार के राज्य सरकार में शामिल होने के बाद से श्री शिंदे के समूह के लगभग 20 विधायक उनकी पार्टी के संपर्क में हैं। संजय राउत ने कहा, जब से अजित पवार और अन्य एनसीपी नेता सरकार में शामिल हुए हैं, शिंदे खेमे के 17-18 विधायकों ने हमसे संपर्क किया है।
हालांकि, एकनाथ शिंदे ने इस बात पर जोर दिया कि अजित पवार के सत्तारूढ़ गठबंधन में प्रवेश से उन्हें कोई खतरा नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब हमारी सरकार तीन दलों से बनी है, हमारे विधायकों की संख्या 200 से अधिक है। हमारी सरकार लगातार मजबूत हो रही है। हमें पीएम मोदी और अमित शाह का समर्थन प्राप्त है।
यह भी पढ़ें: Maharashtra Politics: जानें कौन हैं नीलम गोरे, जिन्हें CM एकनाथ शिंदे ने सौंपा पार्टी का अहम पद
प्रफुल्ल पटेल बोले- अजित पवार ही पार्टी अध्यक्ष
राकांपा के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल ने शुक्रवार को कहा कि अजित पवार को सर्वसम्मति से 30 जून को पार्टी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। शरद पवार समूह द्वारा अजीत पवार गुट के नेताओं को निष्कासित या अयोग्य ठहराने के फैसले अवैध हैं और लागू नहीं होते।
अजित पवार का कहना है कि उनका गुट ही असली एनसीपी है और उन्होंने चुनाव आयोग से पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न पर दावा किया है। अब तक उन्हें 32 विधायकों का समर्थन मिलता दिख रहा है। शरद पवार के पास 14 का समर्थन है। लेकिन चुनाव आयोग द्वारा उनके दावे पर विचार करने से पहले उन्हें 36 विधायकों की जरूरत है, जो पार्टी के 53 विधायकों में से दो-तिहाई बहुमत है।
शरद पवार ने भतीजे के दावे पर जताई आपत्ति
शरद पवार ने चुनाव निकाय को पत्र लिखकर पार्टी चिन्ह के लिए अपने भतीजे के दावे पर आपत्ति जताई है। सूत्रों ने संकेत दिया कि वरिष्ठ पवार कानूनी सलाह लेंगे और आगे की रणनीति के बारे में पार्टी नेताओं से चर्चा करेंगे।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
NCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
12 hrs ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
13 hrs ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
16 hrs agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
16 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
2 days agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
2 days agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
4 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
4 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines