---विज्ञापन---

देश angle-right

Road Accident: हरियाणा के जींद में बस-क्रूजर की टक्कर, 8 लोगों की मौत, 25 घायल

Road Accident in Jind:  हरियाणा के जींद में भिवानी रोड पर आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। रोडवेज बस और क्रूजर की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मृतकों के शव अभी भी क्रूजर […]

---विज्ञापन---

Road Accident in Jind:  हरियाणा के जींद में भिवानी रोड पर आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। रोडवेज बस और क्रूजर की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मृतकों के शव अभी भी क्रूजर के अंदर फंसे हुए है। आसपास के लोग शवों को क्रूजर से बाहर निकालने में लगे हुए है।

यह भी पढ़ें: Weather Update: सावन का तांडव, बारिश से जीवन अस्त व्यस्त; दिल्ली-NCR समेत इन राज्यों में IMD का अलर्ट

---विज्ञापन---

घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी रोहतास ढुल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल जींद पहुंचाया।

जानकारी के मुताबिक आज सुबह भिवानी डिपो की एक बस सुबह 9:30 बजे जींद बस स्टैंड से निकली थी। बस जैसे ही बीबीपुर गांव के पास पहुंची तो सामने से आ रही एक क्रूजर जीप से उसकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि क्रूजर के परखच्चे उड़ गए। कई लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

 

---विज्ञापन---
First published on: Jul 08, 2023 12:50 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola