Maharashtra Politics: संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- राम और श्याम जैसी है भाजपा और ओवैसी की जोड़ी

mumbai, maharashtra, sanjay raut, ed, cbi raids, al-qaeda, taliban, manish sisodia

Maharashtra Politics: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने AIMIM के चीफ असदुद्दीन ओवैसी पर पलटवार किया है। संजय राउत ने कहा है कि भाजपा और ओवैसी राम और श्याम की जोड़ी हैं। बता दें कि शनिवार को महाराष्ट्र के ठाणे में एक रैली के दौरान ओवैसी ने शिवसेना पर निशाना साधा और कहा कि उद्धव और शिंदे राम और श्याम की जोड़ी हैं।

विज्ञापन

ओवैसी ने सभा में पूछा कि जब NCP के अजीत पवार, सुप्रिया सुले नेता बन सकते हैं, उद्धव ठाकरे केवल अपने पिता के पुत्र होने के गुण के आधार पर नेता बन सकते हैं, एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस नेता बन सकते हैं, क्या महाराष्ट्र के मुसलमान नेता नहीं बन सकते?

विज्ञापन

https://twitter.com/AHindinews/status/1629517264289681408

संजय राउत बोले- AIMIM भाजपा की B टीम है

ओवैसी की टिप्पणियों के जवाब में उद्धव सेना के नेता संजय राउत ने कहा कि राम-श्याम की जोड़ी तो भाजपा और ओवैसी को कहना चाहिए। लोग कहते कि ओवैसी साहब की पार्टी भाजपा की B-टीम है, वोट कटाव मशीन है। जहां भी भाजपा को जीतना होता वे वहां पहुंच जाते हैं। राम-श्याम वाला जुमला उनको (ओवैसी) पर अच्छा लगता।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANI/status/1629714793337634818

संजय राउत ने ये भी कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में शिवसेना अकेले लड़ेगी। संजय राउत ने वीर सावरकर के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि वीर सावरकर महाराष्ट्र के एक महापुरूष थे। वह महाराष्ट्र के वीर सपूत हैं। केंद्र सरकार उन्हें भारत रत्न दे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ