महाराष्ट्र में इन दिनों सियासी उथल-पुथल चल रही है। विधान परिषद में संविधान और अभिव्यक्ति स्वतंत्रता मुद्दे पर शिंदे ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया। इस दौरान शिंदे ने विधान परिषद में उद्धव ठाकरे का नाम लिए बगैर उन्हें मिस्टर बीन तक कह डाला। शिंदे ने कहा ‘बालासाहब की शिवसेना को मिस्टर बीन ने कांग्रेस के डस्टबिन में डाला हमने उसे सुरक्षित बाहर निकाला। शिंदे ने कहा ‘जो आज संविधान की बात करते हैं, वो बताएं जब मर्चेंट नेवी अफसर को पीटा गया तब कहा था संविधान? जब प्रदीप मोरे को मारा गया, केतकी चितले को जेल में डाला गया और मलिष्का के गाने से पेट दर्द हुआ तब कहां था संविधान?
कुछ लोग ‘मिस्टर बिन’ बन गए हैं- शिंदे
उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने बात बढ़ाते हुए कहा कि ‘बालासाहेब ठाकरे कार्यकर्ताओं के पीछे खड़े रहे, जिस वजह से शिवसेना बड़ी हुई। मगर अब कुछ लोग ‘मिस्टर बिन’ बन गए हैं। वे सामान्य शिवसैनिकों को कचरा समझते हैं। उनकी इस मानसिकता के कारण ही सभी लोग उनसे दूर चले गए हैं। शिंदे ने आगे कहा कि ‘कचरे से जो ऊर्जा उत्पन्न हुई, उसका उन्हें हाई वोल्टेज शॉक लगा। उन्होंने बालासाहेब की शिवसेना को डस्टबिन (कचरे की पेटी) में डाल दिया था। हमने उसे सुरक्षित रूप से बाहर निकालने की कोशिश की।’
ये भी पढ़ें: दिशा सालियान मामले में पहले किया बचाव, अब मांगा आदित्य ठाकरे का इस्तीफा; कैसे बदले संजय गायकवाड़ के सुर?
‘डस्टबिन में कौन बैठा था किसी ने नहीं देखा’
पिछले दिनों शिंदे ने कहा था कि उद्धव ने मोदी जी से मुलाकात की थी। उस पर उद्धव ने कहा था तब शिंदे डस्टबिन में छिपे थे। इसका जवाब देते हुए शिंदे ने कहा ‘तब डस्टबिन में कौन बैठा था, ये किसी ने नहीं देखा, लेकिन बाहर आने के बाद उन्हें पसीना आ गया था, ये सभी ने देखा।’ शिंदे ने ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘उन्हें 3 ग्लास पानी पीना पड़ा, चाय मंगवानी पड़ी, चाय कहां की थी, वाघबकरी चाय? शिंदे ने कहा कि ‘मुझे ज्यादा बोलने को मत कहो। बात निकली तो दूर तक जाएगी। शिंदे की इस पूरी बात में कहीं भी किसी का नाम नहीं था, लेकिन उनका रुख साथ था कि वह उद्धव और आदित्य पर निशाना साध रहे हैं।
ये भी पढ़ें: मुंबई में क्लीन अप मार्शल की सेवा 5 अप्रैल से बंद, गंदगी फैलाने वालों पर अब लगाम लगाएगा कौन?
संबंधित खबरें
NMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
1 day ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
2 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
3 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
4 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
4 days agoदुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन के साथ भिड़ा ट्रक, 7 की मौत
4 days agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई, अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट
5 days agoमहाराष्ट्र: रायगढ़ में पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
5 days ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर सेलेब्स पर भड़के तुकाराम
5 days agoचार्जशीट : हत्या से पहले केतन अग्रवाल के हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines