---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

मुंबई में क्लीन अप मार्शल की सेवा 5 अप्रैल से बंद, गंदगी फैलाने वालों पर अब लगाम लगाएगा कौन?

मुंबई नगर निगम ने आने वाले दिनों में क्लीनअप मार्शल सेवा पूरी तरह बंद कर दी जाएगी। पिछले साल शुरू हुआ कॉन्ट्रैक्ट 4 अप्रैल को खत्म हो जाएगा। इसके बाद इसे आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।

---विज्ञापन---

मुंबई में आने वाले दिनों में क्लीनअप मार्शल सेवा पूरी तरह बंद कर दी जाएगी। सार्वजनिक जगह पर गंदगी फैलने वालों और थूकने वाले लोगों पर कार्रवाई करने के लिए बीएमसी द्वारा नियुक्त किए गए क्लीनअप मार्शल को 5 अप्रैल से हटाया जाएगा। इस बारे में बीएमसी के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट ने प्रस्ताव बनाकर बीएमसी कमिश्नर की मंजूरी के लिए भेज दिया है। क्लीनअप मार्शल की सेवा बंद होने के बाद मुंबई में गंदगी फैलाने वालों पर लगाम कौन लगाएगा?

बीएमसी ने अपने 24 वार्ड में क्लीनअप मार्शल की तैनाती निजी 12 संस्थाओं के ज़रिए की थी। गंदगी फैलाने वालों पर यह मार्शल 100 रुपए से लेकर 1000 रुपए का जुर्माना लगाते थे, लेकिन बाद में कार्रवाई के नाम पर लूट और वसूली की शिकायतें आने लगीं। एक-दो नहीं, बल्कि सभी 24 वार्ड से इस तरह की शिकायतें आने लगीं। इसी कारण चल रही सेवा को बंद करने का फैसला लिया जा रहा है।

---विज्ञापन---

11 महीने में वसूला 4 करोड़ 54 लाख का जुर्माना

पूरे मुंबई में तैनात क्लीनअप मार्शल ने पिछले 11 महीने में 1 लाख 45 हजार गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई करते हुए 4 करोड़ 54 लाख से ज़्यादा का जुर्माना वसूला। क्लीनअप मार्शल योजना मुंबई में 2007 में शुरू की गई थी। साल 2011 में बंद कर दी गई और बाद में साल 2016 में फिर से शुरू की गई। कोरोना में यह योजना बंद की गई, लेकिन शिकायतों के चलते यह योजना बंद ही रही, लेकिन अप्रैल 2024 से यह योजना शुरू हुई थी।

ये भी पढ़ें- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पैकेज 26 का अपडेट, काम पूरा होने की तारीख भी आई सामने

---विज्ञापन---
First published on: Mar 27, 2025 10:30 AM

End of Article

About the Author

Vinod Jagdale

मै विनोद जगदाले,पिछले 18 साल से पत्रकारिता में कार्यरत,पिछले 8 साल से न्यूज़ 24 मुंबई ब्युरो में बतौर ब्युरो चीफ़ (associate editor) काम कर रहा हूँ, महाराष्ट्र की राजनीति की हर उस ख़बर का मै गवाह रहा हूँ जो देशमें सुर्ख़ियों में रही,15 साल से पोलिटिकल बीट पर काम करते हुए 13 पुरस्कार हासिल कर चुका हूँ |

Read More

Deepti Sharma

मै विनोद जगदाले,पिछले 18 साल से पत्रकारिता में कार्यरत,पिछले 8 साल से न्यूज़ 24 मुंबई ब्युरो में बतौर ब्युरो चीफ़ (associate editor) काम कर रहा हूँ, महाराष्ट्र की राजनीति की हर उस ख़बर का मै गवाह रहा हूँ जो देशमें सुर्ख़ियों में रही,15 साल से पोलिटिकल बीट पर काम करते हुए 13 पुरस्कार हासिल कर चुका हूँ |

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola