Eknath Shinde Statement : महाराष्ट्र की राजनीति में सबकुछ ठीक नजर नहीं आ रहा है। तांगा पलटने वाली बात के सवाल पर डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने एक नया बयान दिया है। इस बार उन्होंने कहा कि जब हल्के में लिया तो सरकार बदल दी। अब बड़ा सवाल उठ रहा है कि एकनाथ शिंदे ने इस बयान के जरिए किसकी ओर इशारा किया है।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हल्के में न लेने के सवाल पर कहा कि मैंने पहले भी कहा है, जिन्होंने मुझे हल्के में लिया है। मैं एक सामान्य कार्यकर्ता हूं, लेकिन बालासाहेब ठाकरे और आनंद दिघे का कार्यकर्ता हूं। यह सब लोगों को समझ लेना चाहिए। इसलिए जब हल्के में लिया तो 2022 में तांगा पलट दिया था। यानी सरकार को बदल दिया।
यह भी पढ़ें : Maharashtra Political Crisis: CM फडणवीस ने शिंदे गुट के 20 विधायकों की सुरक्षा हटाई
समझने वाले इशारा समझ लेंगे : शिंदे
उन्होंने आगे कहा कि लोग चाहते थे कि डबल इंजन की सरकार चले। हमने आम लोगों के मन की सरकार को लाया। मैंने उस वक्त विधानसभा के पहले भाषण में कहा था कि देवेंद्र फडणवीस 200 से ज्यादा सीट लाएंगे तो हमें 232 सीटें मिलीं, इसलिए मुझे हल्के में मत लेना। शिंदे ने आगे कहा कि यह इशारा जिनको समझना है, समझ लें। मैं मेरा काम करता रहूंगा।
जानें एकनाथ शिंदे ने किस पर साधा निशाना?
आपको बता दें कि शरद पवार ने एकनाथ शिंदे को महादजी शिंदे अवॉर्ड राष्ट्र गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया था। इसे लेकर शिवसेना यूबीटी के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने शिंदे-पवार की आलोचना की थी। बताया जा रहा है कि एकनाथ शिंदे के इस बयान को उद्धव ठाकरे पर पलटवार के रूप में माना जा रहा है। सूत्रों की मानें तो देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे के बीच टकराव की स्थिति है, क्योंकि हाल ही में फडणवीस द्वारा बुलाई गई बैठक में शिंदे शामिल नहीं हुए थे। ऐसे में यह कहा जा रहा है कि शिंदे का यह बयान फडणवीस को लेकर है।
यह भी पढ़ें : इस तरह ढूंढा जा रहा डिप्टी सीएम को धमकी देने वाला शख्स, टेक्नोलॉजी ही बनेगी हथियार!
संबंधित खबरें
NCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजिट गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 min ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
1 hr ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
4 hrs agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
4 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
2 days agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
2 days agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
3 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
4 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines