इस तरह ढूंढा जा रहा डिप्टी सीएम को धमकी देने वाला शख्स, टेक्नोलॉजी ही बनेगी हथियार!

Eknath Shinde Death Threat : महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को एक बार फिर धमकी मिली। एक शख्स ने ईमेल कर कहा कि शिंदे की कार को बम से उड़ा देंगे। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Eknath Shinde Maharashtra Election Results 2024

Eknath Shinde (File Photo)

Eknath Shinde Death Threat : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसे लेकर मुंबई पुलिस को धमकी भरा एक मेल आया और एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पुलिस ने अन्य जांच एजेंसियों को इस मामले की जानकारी दी और मेल करने वाले शख्स की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

टेक्नोलॉजी ही बनेगी हथियार!

मुंबई पुलिस में उस समय हड़कंप मच गया, जब उनके पास एक मेल आया। इस मेल में लिखा है कि डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की कार को बम से उड़ा देंगे। इसके बाद मुंबई पुलिस समेत अन्य जांच एजेंसियां एक्टिव हो गईं। पुलिस धमकी देने वाले शख्स की तलाश के लिए टेक्नोलॉजी को हथियार बना सकती है। जिस कंप्यूटर या लैपटॉप से मेल किया गया है, उसका आईपी एड्रेस निकाला जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

शिंदे के धमकी मामले की जांच कर रही पुलिस

मुंबई पुलिस ने इस मामले की जानकारी देते हुए कहा कि गोरेगांव पुलिस स्टेशन और एमआरए पुलिस स्टेशन पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी भरा एक मेल मिला। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है और शख्स की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

क्या अश्लील विडियो प्रसारित करने के लिए यू-ट्यूब पर भी एक्शन होना चाहिए?

विज्ञापन

विज्ञापन

पिछले साल भी शिंदे को मिली थी धमकी

ईमेल आने के बाद डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की सुरक्षा बढ़ा दी गई। आपको बता दें कि इससे पहले भी उन्हें धमकी मिल चुकी है। पिछले साल 11 फरवरी को एक कॉलेज छात्र ने सोशल मीडिया के जरिए एकनाथ शिंदे और उनके सांसद बेटे श्रीकांत शिंदे को जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में पुलिस ने एक 19 वर्षीय स्टूडेंट को अरेस्ट किया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ