महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, दो बड़े नेता बीजेपी में होंगे शामिल

महाराष्ट्र में निकाय चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के बड़े नेता और पूर्व विधायक संजय घाटगे आज बीजेपी में शामिल होंगे। उनके अलावा शेतकारी कामगार पार्टी के पंडित पाटिल भी आज बीजेपी का दामन थामेंगे।

Maharashtra politics BMC Elections 2025

Uddhav Thackrey

महाराष्ट्र में बीएमसी चुनाव से पहले सियासी दल बदल का दौर जारी है। प्रदेश में निकाय चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के दो बड़े नेता आज बीजेपी में शामिल हो जाएंगे। जानकारी के अनुसार कोल्हापुर के कागल से शिवसेना ठाकरे गुट के पूर्व विधायक संजयबाबा घाटगे आज बीजेपी में शामिल हो जाएंगे। इसके अलावा शेतकारी कामगार पार्टी के नेता जयंत पाटिल के भाई और पूर्व विधायक पंडित पाटिल भी आज बीजेपी में शामिल होंगे। दोनों नेता बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले की अध्यक्षता में आज बीजेपी जॉइन करेंगे।

विज्ञापन

बता दें कि विधानसभा चुनाव के बाद से ही संजय घाटगे बीजेपी के संपर्क में थे। दोनों नेता बीजेपी में शामिल होने के बाद सीएम देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में शक्ति प्रदर्शन करेंगे। बता दें कि पंडित पाटिल के अलावा उनके भाई जयंत पाटिल पर भी बीजेपी की नजर है। फिलहाल जयंत पाटिल एमवीए के साथ है।

विज्ञापन

कुछ दिन पहले पति-पत्नी ने छोड़ी थी पार्टी

गौरतलब है कि इससे पहले रविवार को उद्धव ठाकरे की पार्टी की नेता संजना घाड़ी और उनके पति संजय घाड़ी ने पार्टी को अलविदा कह दिया था। दोनों नेता शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना में शामिल हो गए थे। उनके साथ पार्टी के कई कार्यकर्ता भी शामिल हुए थे।

विज्ञापन

संजना घाडी मुंबई की बड़ी नेताओं शुमार मानी जाती हैं। कुछ दिन पहले ही उनके पति संजय घाडी को पार्टी ने प्रवक्ता बनाया गया था। जानकारी के अनुसार कुछ समय पहले पार्टी ने प्रवक्ताओं की सूची जारी की थी जिसमें संजना का नाम नहीं था लेकिन ऐन वक्त पर उनका नाम जोड़ा गया। ऐसे में माना जा रहा है कि इसी से नाराज होकर उन्होंने पार्टी बदलने का मन बना लिया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ