'तहव्वुर को बिरयानी खिलाने की जरूरत नहीं...', संजय निरुपम ने कांग्रेस-उद्धव को लिया आड़े हाथों

शिवसेना प्रवक्ता संजय निरुपम ने तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण मामले में मोदी सरकार की जमकर तारीफ की है। निरुपम ने कहा कि जो काम यूपीए सरकार नहीं कर पाई वो काम मोदी सरकार ने कर दिखाया। मुंबई हमले के आरोपी को भारत लाना बड़ी कामयाबी है।

Sanjay Nirupam tahawwur rana extradition

Sanjay Nirupam

विज्ञापन

मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा के भारत में प्रत्यर्पण को लेकर हर कोई मोदी सरकार की तारीफ कर रहा है। शिवसेना प्रवक्ता संजय निरुपम ने बड़ा बयान दिया है। निरुपम ने कहा कि सत्ता में रहते हुए जो काम यूपीए नहीं कर पाया वो काम मोदी सरकार ने किया है। 26/11 आतंकी हमले के आरोपी को भारत लाना बड़ी कामयाबी है। 2011 में अमरीकी न्यायालय ने इस केस में तहव्वुर को बरी कर दिया था। ऐसे में तहव्वुर के भारत प्रत्यर्पण को लेकर पूरा श्रेय सिर्फ पीएम मोदी को जाता है। सरकार की इच्छा शक्ति और आतंकवाद को लेकर जीरो टॉलरेंस की पॉलिसी का नतीजा है। इसका कांग्रेस की ओर से अभिनंदन होना चाहिए।

उद्धव के मुखपत्र सामना पर साधा निशाना

कांग्रेस के लोग हिंदू शासक राणा सांगा को अपमानित करते हैं और तहव्वुर राणा के लिए प्रेम प्रकट करते हैं। उन्होंने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि 26/11 आतंकी हमले के बाद मनमोहन सरकार ने इसलिए कार्रवाई नहीं की क्योंकि इससे देश के मुसलमान नाराज हो जाते। यह बात ओबामा ने स्वयं अपनी किताब में लिखी है। निरुपम ने इस दौरान सामना की संपादकीय टिप्पणी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यूएस कोर्ट में कई सालों से फॉलोअप चल रहा था। कोर्ट ने जब इस याचिका को नामंजूर किया तो उसका प्रत्यर्पण हुआ। इस घटना का बंगला और बिहार की घटना से क्या संबंध?

विज्ञापन

तहव्वुर को बिरयानी खिलाने की जरूरत नहीं

निरुपम यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि मुंबई ब्लास्ट के आरोपी दाऊद इब्राहिम, टाइगर मेनन और मेहुल चौकसी को भी भारत लाना चाहिए। उन्होंने कहा कि तहव्वुर राणा को कोई मान-सम्मान और बिरयानी खिलाने की जरूरत नहीं है। कानूनी प्रक्रिया के तहत पूरी कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं गृहमंत्री अमित शाह को लेकर उन्होंने कहा कि वे महाराष्ट्र के दौर पर हैं। ये अच्छी बात है। वहीं उनके सुनीत तटकरे के घर जाकर खाना खाने से तीनों दलों में आपसी समझ बढे़गी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ