'विकास और विधानसभा चुनाव पर फोकस', संघ की पत्रिका में उठाए सवाल पर क्या बोले अजित पवार?

Ajit Pawar Statement : महाराष्ट्र में एक बार फिर सियासी उठापटक हो सकता है। इस बार महायुति में दरार पड़ सकती है। लोकसभा चुनाव के बाद राज्य में अजित पवार अकेले नजर आ रहे हैं। सहयोगी दलों के नेता अब अजित पवार से कटे-कटे रहते हैं।

Ajit Pawar Interview News 24, Maharashtra Assembly Elections 2024, Sharad Pawar, BJP, Shiv Sena Shinde, Uddhav Thackeray

Ajit Pawar

विज्ञापन

Maharashtra Politics News : लोकसभा चुनाव के बाद अब महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर उथलपुथल के संकेत मिल रहे हैं। राज्य में महायुति के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। केंद्र में मोदी सरकार बनने से लेकर सुनेत्रा पवार के राज्यसभा नामांकन के दौरान भाजपा और शिंदे की शिवसेना के नेता अजित पवार से दूरी बनाए हुए हैं। संघ से जुड़ी पत्रिका में उठाए गए सवाल पर अजित पवार ने कहा कि इस वक्त उनका फोकस महाराष्ट्र के विकास और विधानसभा चुनाव पर है।

संघ की साप्ताहिक पत्रिका ‘ऑर्गनाइजर’ में बीजेपी के एनसीपी के साथ गठबंधन की अलोचना की गई और राज्य में एनडीए के खराब प्रदर्शन का इसे ही जिम्मेदार ठहराया गया। इसे लेकर डिप्टी सीएम और एनसीपी अध्यक्ष अजित पवार ने कहा कि वह इस मुद्दे पर बात नहीं करना चाहते हैं। लोकसभा चुनाव के बाद कई नेता अपनी राय और विचार व्यक्त कर रहे हैं। लोकतंत्र में अपनी राय व्यक्त करना उनका अधिकार है, लेकिन वे उनपर कोई भी कमेंट नहीं करना चाहते हैं।

Advertisment

विकास कार्यों पर ध्यान केंद्रित करना है : डिप्टी सीएम

अजित पवार ने आगे कहा कि उनका ध्यान विकास कार्यों पर केंद्रित है। साथ ही यह भी प्रयास है कि इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में महायुति कैसे नई ऊर्जा के साथ जुटेगी। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद महाराष्ट्र में महायुति में दरार के कयास लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन

चुनाव में महाराष्ट्र में महायुति को लगा झटका

विज्ञापन

आपको बता दें कि इस बार महाराष्ट्र में महायुति के तहत भाजपा, शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी ने मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन गठबंधन को ज्यादा सीटें नहीं मिलीं। जहां भाजपा 9 सीटों पर सिमट गई तो वहीं सहयोगी दल अजित पवार गुट को 1 सीट और शिंदे गुट को 7 सीटें मिलीं। राज्य में महा विकास अघाड़ी ने 30 सीटों पर जीत हासिल की।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ