महाराष्ट्र के नासिक जिले में भयानक हादसा, गहरी खाई में गिरी इनोवा कार, छह लोगों की मौत

Maharashtra news horrific accident in Nashik: महाराष्ट्र के नासिक जिले में भयानक हादसा हुआ है. सप्तश्रृंगी किले में दर्शन के लिए जाते समय इनोवा कार गहरी खाई में जा गिरी. हादसे में कार सवार सात लोगों में से छह की मौत हो गई, मरने वालों में दो पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं. पढ़ें, नाशिक से भारत घनदाट की रिपोर्ट

nashik accident five killed

Maharashtra news horrific accident in Nashik: महाराष्ट्र के नासिक जिले में सप्तश्रृंगी गड ​​में एक भयानक हादसा हुआ है, जहां एक इनोवा कार 1000 से 1200 फीट गहरी खाई में गिर गई. शुरुआत में हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. इसके बाद रेस्क्यू टीम को एक और शव मिला, जिससे हादसे में मरने वालों की संख्या छह हो गई और उनके नाम भी सामने आ गए हैं. मरने वालों के नाम कीर्ति पटेल (उम्र 50), रसीला पटेल (उम्र 50), विट्ठल पटेल (उम्र 65), लता पटेल (उम्र 60), पचन पटेल (उम्र 60) और मणिबेन पटेल (उम्र 60) हैं, ये सभी निफाड़ तालुका के पिंपलगांव बसवंत के रहने वाले हैं. इनोवा कार में कुल सात लोग सवार थे. इनमें से छह की मौत हो गई है. मरने वालों में दो पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं.

सप्तश्रृंगी किले में दर्शन के लिए जाते समय हादसा

इस बीच, आज दोपहर (रविवार) सप्तश्रृंगी किले में दर्शन के लिए जाते समय हादसा हुआ, जब गाड़ी नंबर (MH 15 BN 0555) गहरी खाई में गिर गई. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय नागरिक मौके पर पहुंचे और तुरंत बचाव अभियान शुरू किया. फिलहाल, डिजास्टर मैनेजमेंट द्वारा खाई से शव निकालने का काम चल रहा है.

हादसे की मुख्य वजह क्या रही?

महाराष्ट्र के नासिक जिले में परिवार के छह लोगों की जान लेने वाले हादसे की वजह क्या थी? इसे लेकर लोक निर्माण विभाग (PWD) पर लापरवाही के आरोप लगे हैं. स्थानीय लोग कहते हैं कि अगर घाट के इस मोड़ पर खराब सड़क को अगर समय रहते लोक निर्माण विभाग के अफसर ठीक करवा देते तो यह हादसा नहीं होता. इनोवा कार के ड्राइवर भी इसी सड़क पर ड्राइविंग के दौरान बेकाबू हुआ और कार उससे संभल न पाई और नीचे खाई में जा गिरी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ