गोवा के नाइट क्लब में आग पर CM सावंत का बड़ा खुलासा, 4 बडे़ अधिकारी गिरफ्तार, मालिकों पर FIR

Goa CM Pramod Sawant big reveal: गोवा के अरपोरा नाइट क्लब में हुए भयानक अग्निकांड की वजह पर मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बड़ा खुलासा किया. मुख्यमंत्री सावंत ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि डांस फलोर की भीड़ में से किसी से बिजली वाले पटाखे फोड़े, उससे लगी है,

goa CM AND police

Goa CM Pramod Sawant big reveal: गोवा के अरपोरा नाइट क्लब में हुए भयानक अग्निकांड को लेकर मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बड़ा खुलासा किया. क्लब के अग्निकांड में अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है. मुख्यमंत्री सावंत के मुताबिक, शुरुआती जांच में पता चला है कि वीकेंड पर नाइट क्लब में डांस फ्लोर पर उमड़ी भीड़ में से किसी ने जोश में आकर बिजली के पटाखे फोड़े, जिससे आग लगी. गौरतलब है कि सुबह सबसे पहले पता लगा था कि सिलेंडर फटने से आग लगी है, लेकिन लोग इस वजह को मानने से इनकार कर रहे थे. इसी बीच अरपोरा नाइट क्लब के नाइट कांड में मारे गए लोगों के परिवारों को 5 लाख रुपये दिए जाएंगे.

एसडीआरएफ फंड से घायलों को मिलेंगे 50,000 रुपये

एसडीआरएफ फंड से घायलों को 50,000 रुपये की सहायता राशि दी जायेगी. सरकार मृतकों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए पूरी सहायता करेगी.कुछ लोग बाहर आ गए, लेकिन कुछ नहीं आ सके, जिसके कारण उनकी जान चली गई. मामले की पूरी जांच की जा रही है और एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मिल जाएगी. कुछ लोगों को आज ही निलंबित कर दिया जाएगा, संबंधित अधिकारियों को भी दंडित किया जाएगा.

गोवा के सीएम प्रमोद सावंत के मुताबिक नाइट क्लब में हुए अग्निकांड के बाद रोमियो लेन के एक और क्लब को सील किया गया है. सरकार किसी भी अवैध नाइट क्लब को बढ़ावा नहीं देगी. वहीं, गोवा के डीजीपी आलोक कुमार ने कहा, “गिरफ्तार किए गए लोगों में राजीव मोदक, मुख्य महाप्रबंधक; विवेक सिंह, महाप्रबंधक; राजवीर सिंघानिया, बार मैनेजर; और प्रियांशु ठाकुर, गेट मैनेजर शामिल हैं… मालिकों, सौरव लूथरा और गौरव लूथरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.

वहीं, गोवा के डीजीपी आलोक कुमार ने कहा, “गिरफ्तार किए गए लोगों में राजीव मोदक, मुख्य महाप्रबंधक; विवेक सिंह, महाप्रबंधक; राजवीर सिंघानिया, बार मैनेजर; और प्रियांशु ठाकुर, गेट मैनेजर शामिल हैं… मालिकों, सौरव लूथरा और गौरव लूथरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ