---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

भैंस कैसे निगल गई डेढ़ लाख का मंगलसूत्र, डॉक्टरों ने ढाई घंटे के ऑपरेशन में कैसे पाई सफलता?

Maharashtra Nagpur Buffalo Swallowed Gold Chain: महाराष्ट्र में नागपुर के मवाशिम जिले में भैंस ने डेढ़ लाख का सोने का मंगलसूत्र निगल लिया था, जिसे डॉक्टरों ने भैंस के पेट से करीब ढाई घंटे के ऑपरेशन के बाद निकाला। इस ऑपरेशन में भैंस को 65 टांके लगाने पड़े। सरसी गांव में रहने वाली महिला ने […]

---विज्ञापन---

Maharashtra Nagpur Buffalo Swallowed Gold Chain: महाराष्ट्र में नागपुर के मवाशिम जिले में भैंस ने डेढ़ लाख का सोने का मंगलसूत्र निगल लिया था, जिसे डॉक्टरों ने भैंस के पेट से करीब ढाई घंटे के ऑपरेशन के बाद निकाला। इस ऑपरेशन में भैंस को 65 टांके लगाने पड़े। सरसी गांव में रहने वाली महिला ने नहाने के लिए जाते समय साढ़े 3 तोले का सोने का मंगलसूत्र उतारकर छिलकों वाली प्लेट में रख दिया। इसके बाद वह मंगलसूत्र भूल गई और छिलकों समेत मंगलसूत्र को भैंस के आगे डाल दिया, जिसे भैंस छिलका समझकर खा गई।

यह भी पढ़ें: जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे 5 दोस्त, गूगल मैप ने दिया धोखा और डूब गई कार; 2 डॉक्टरों की मौत

---विज्ञापन---

पहनने के लिए मंगलसूत्र ढूंढा, पर वह नहीं मिला

महिला ने जब बाद में मंगलसूत्र पहनने की सोची तो वह उसे मिला नहीं। उसने सारा घर छान दिया, लेकिन मंगलसूत्र नहीं मिला। इस बीच उसे याद आया कि उसने मंगलसूत्र प्लेट में रखा था, जिसमें छिलके थे और वह छिलके उसने भैंस के आगे डाल दिए। उसने तुरंत यह बात अपने पति किसान रामहरि भोयर को बताई। रामहरि ने तुरंत फोन करके वेटरनरी डॉक्टर बाला साहेब कौंडाने को फोन करके पूरा मामला बताया, जिन्होंने भैंस को तुरंत वाशिम में उनके अस्पताल में लाने के लिए कहा।

यह भी पढ़ें: मरते-मरते 5 लोगों को जिंदगी दे गया ‘मदन’, परिवार बोला- अब धड़कता रहेगा बेटे का दिल

---विज्ञापन---

मेटल डिटेक्टर से चेन पेट में होने का पता चला

रामहरि भैंस लेकर वाशिम गया। डॉक्टर ने मेटल डिटेक्टर से देखा कि चेन पेट के अंदर है या नहीं। इसके बाद भैंस का ऑपरेशन करके चेन निकाली गई। करीब ढाई घंटे तक ऑपरेशन चला और भैंस को 65 टांके लगाए गए। भैंस को घर भेज दिया गया है। साथ ही परिवार को भैंस की अच्छे से देखभाल करने के लिए भी कहा।

First published on: Oct 02, 2023 03:38 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola