मरते-मरते 5 लोगों को जिंदगी दे गया 'मदन', परिवार बोला- अब धड़कता रहेगा बेटे का दिल

Bengaluru News, Karnataka News, Organ Donation, Bengaluru Hindi News
विज्ञापन

Organ Donation After Death in Karnataka: लोग जीते-जी दूसरों को मार देते हैं, लेकिन ‘मदन’ ने मरते-मरते 5 लोगों को नई जिंदगी दे दी। कर्नाटक के नेलमंगला तालुक में सोमसागर के रहने वाले 22 वर्षीय कैब ड्राइवर मदन कुमार एसवी, 24 सितंबर को डबस्पेट में एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। तीन दिन बाद डॉक्टरों ने उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया। इस पर परिवार ने उनके अंगों को दान करने का फैसला किया। इसमें मदन के लीवर, किडनी, हृदय और कॉर्निया शामिल हैं।

घर लौटते समय हुआ था हादसा

न्यूज साइट टीओआई की एक रिपोर्ट के अनुसार मदन कुमार काम के बाद अपने घर लौट रहे थे। तभी वह एक हादसे का शिकार हो गए। इसके बाद उन्हें वी-केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उन्हें तुमकुरु के सिद्धगंगा अस्पताल के लिए रेफर किया गया। जहां से उन्हें यशवंतपुर के स्पर्श अस्पताल ले जाया गया। जान बचाने के अथक प्रयासों के बावजूद मदन कुमार ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए उठाया कदम

मदन कुमार के पिता विजय कुमार और मां लक्ष्मी देवी पशुपालन का काम करते हैं। मदन के भाई मंजूनाथ एसवी ने बताया कि अंग दान को लेकर चर्चा शुरू हुई तो परिवार के सभी लोग सहमत हो गए। परिवार के लोगों ने कहा कि एक की जान चली गई है तो हम दूसरों को जीवन देना चाहते थे। ऐसे कई लोग हैं जिन्हें अंगों की जरूरत है। इसके बाद डॉक्टरों को अंगदान के लिए कहा गया।

दिल्ली एम्स में भी दान किए थे अंग

बता दें कि इसी साल मई में दिल्ली स्थित एम्स में हादसे के बाद मृत घोषित 59 साल के रूपचंद्र सिंह के परिवार ने भी अंगदान किया था। वहीं मदन के परिवार ने बताया था कि 30 अप्रैल को वे एक भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए थे। इलाज के दौरान उन्हें ब्रेन डेड घोषित किया गया। इसके बाद डॉक्टरों ने पांच लोगों की जिंदगी बचाई।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ