क्या महाराष्ट्र MVA में आई दरार? वक्फ संशोधन एक्ट पर क्या बोल गए उद्धव ठाकरे?

पूरे देश में वक्फ संशोधन एक्ट का मुद्दा तूल पकड़ता जा रहा है। संसद में वक्फ पर इंडिया गठबंधन का साथ देने वाली शिवसेना (UBT) की राह अब अलग नजर आ रही है। उद्धव ठाकरे ने वक्फ संशोधन कानून पर बड़ा बयान दिया।

BMC elections Uddhav Thackeray

Uddhav Thackeray

विज्ञापन

महाराष्ट्र में वक्फ संशोधन एक्ट पर महाविकास अघाड़ी (MVA) के घटक दलों की राह अलग-अलग नजर आ रही है। शिवसेना (UBT) ने संसद में इंडिया गठबंधन का समर्थन करते हुए वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध किया था। अब यह बिल कानून बन गया है। इसे लेकर महागठबंधन के घटक दलों ने वक्फ संशोधन एक्ट को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने का ऐलान किया, लेकिन उद्धव ठाकरे ने अपनी सहयोगी पार्टियों के इस फैसले का समर्थन नहीं दिया। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या एमवीए में दरार आ गई है?

पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (UBT) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने वक्फ संशोधन एक्ट को लेकर कहा कि इस कानून पर पार्टी को जो स्टैंड लेना था, वो ले चुकी है। इस मामले में शिवसेना (UBT) कोर्ट का रुख नहीं करेगी। कांग्रेस या किसी अन्य पार्टियों को सुप्रीम कोर्ट जाना है तो जरूर जाए। उन्हें जो कहना था, वो कर दिया है।

विज्ञापन

उद्धव ठाकरे के बयान से क्या मिल रहे संकेत?

उद्धव ठाकरे के इस बयान से संकेत मिल रहे हैं कि कहीं न कहीं महाविकास अघाड़ी में दरार आ सकती है। एक तरफ कांग्रेस वक्फ संशोधन एक्ट को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने जा रही है तो दूसरी तरफ शिवसेना (UBT) इस मामले में महायुति का साथ नहीं देगी। उद्धव ठाकरे ने स्पष्ट कर दिया कि जिसे कोर्ट जाना है जाए, लेकिन वे अदालत नहीं जाएंगे।

विज्ञापन

उद्धव ने बीजेपी पर साधा निशाना

उद्धव ठाकरे ने रामनवमी के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि श्रीराम का नाम लेने के लिए लायक भी भाजपा नहीं है। अगर भारतीय जनता पार्टी रामराज्य की बात करती है तो उन्हें भगवान राम के जैसा आचरण और व्यवहार भी करना चााहिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ