Maharashtra Crime News: कोलकाता और बदलापुर के बाद एक और दरिंदगी का मामला सामने आया है। दरिंदे ने 11 साल की बच्ची से रेप कर दिया। महाराष्ट्र के जलगांव में मामला सामने आने के बाद लोगों में फिर गुस्से की लहर है। छोटी सी बच्ची ने सोचा भी नहीं होगा कि सहेली का पिता ही उसके साथ दरिंदगी करेगा। बच्ची लुकाछिपी खेल रही थी। सहेलियां उसे पकड़ न लें। इसलिए पास के घर में जाकर छिपी थी। 40 साल के अधेड़ ने उसे देख लिया। उसने अंदर से कुंडी बंद कर दी और बच्ची के साथ रेप किया। बच्ची ने विरोध किया तो आरोपी ने जान से मार देने की धमकी दी।
यह भी पढ़ें:चाय पीने साथ आए…फिर अचानक जीजा ने साले पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, मारकर सड़क पर फेंका; डरा देगा वीडियो
डरी सहमी बच्ची वारदात के बाद मायूस रहने लगी। माता-पिता को पहले तो पता नहीं लगा। लेकिन जब उन्होंने रोजाना बच्ची से मायूस रहने की वजह पूछी तो वह रोने लगी। बच्ची ने परिजनों को सच्चाई बता दी। जिसके बाद माता-पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। वे बच्ची को लेकर रामानंद थाने पहुंचे, जहां आरोपी सिद्धार्थ वानखेड़े के खिलाफ केस दर्ज करवाया। आरोपी वारदात का पता लगते ही घर से फरार हो गया था। Maharashtra पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस की। जो मुंबई की निकली। इसके बाद आरोपी को मुंबई से दबोच लिया गया।
लगातार सामने आ रहे मामले
जलगांव के उपविभागीय पुलिस अधिकारी संदीप गावित के मुताबिक आरोपी से पूछताछ की जा रही है। बच्ची उसके घर में छिपने गई थी। इससे पहले बदलापुर में दो बच्चियों से दरिंदगी का मामला सामने आया था। एक और वारदात भी बदलापुर में सामने आई थी। जहां एक पिता को अपनी नाबालिग बेटी से रेप और मारपीट के बाद गिरफ्तार किया गया था। नासिक में भी ऐसा मामला सामने आ चुका है। जब एक रिश्तेदार ने 8 साल की बच्ची से रेप किया था। देशभर में ऐसे मामलों के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं। इसके बाद भी बेटियों से दरिंदगी के मामले सामने आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें:नाम बदला…प्रेम जाल में फंसाया…फिर धर्म बदल कर किया निकाह, यूपी में लव जिहाद का एक और मामला
संबंधित खबरें
90 हजार सैलरी और BMW कार, पूर्व पुलिस ऑफिसर लाइफस्टाइल पर कोर्ट की नजर
15 hrs agoमहाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों को राहत, ₹5000 की अग्रिम सहायता का ऐलान
15 hrs agoजुर्माना, FIR, जेल… महाराष्ट्र में 'वाटर कर्फ्यू' जैसी नौबत, अल नीनो का असर
1 day agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
1 day agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
2 days agoलापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
2 days agoमहाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
2 days agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
4 days ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
4 days agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines