---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

महाराष्ट्र में ‘मौत’ बनकर बरस रही आग! हीट स्ट्रोक से 9 महीने की मासूम और 2 किसानों की मौत; 47 डिग्री के करीब पहुंचा पारा

लातूर से लेकर पुणे और धूले तक भीषण गर्मी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है. राज्य के कई जिलों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जिसका सीधा असर अब लोगों की सेहत और जिंदगी पर देखने को मिल रहा है.

---विज्ञापन---

महाराष्ट्र में इस समय गर्मी ने विकराल रूप धारण कर लिया है. लू और हीट स्ट्रोक के चलते अब मौतों का सिलसिला भी शुरू हो गया है, जिससे हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं. लातूर से लेकर पुणे और धूले तक भीषण गर्मी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है. राज्य के कई जिलों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जिसका सीधा असर अब लोगों की सेहत और जिंदगी पर देखने को मिल रहा है.

लातूर में मासूम की दर्दनाक मौत

लातूर जिले के औसा तालुका के गोंद्री गांव में 9 महीने की एक मासूम बच्ची की हीट स्ट्रोक से मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, बच्ची टीन के घर में झूले में सो रही थी. तेज गर्मी और उमस की वजह से उसका शरीर डिहाइड्रेट हो गया, जिससे उसकी जान चली गई.

---विज्ञापन---

किसान की गई जान

इसी जिले में 60 वर्षीय किसान लक्ष्मण दादाराव भंडारे की भी लू लगने से मौत हो गई. वे खेत में काम कर रहे थे, तभी अचानक चक्कर आकर गिर पड़े. अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई.

पुणे में महिला किसान की मौत

वहीं, पुणे के जुन्नर इलाके में भी गर्मी ने एक महिला किसान की जान ले ली. रुपाली गाडगे खेत में काम कर रही थीं, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और इलाज मिलने से पहले ही उनका निधन हो गया.

---विज्ञापन---

धुले में जानवर भी बेहाल

भीषण गर्मी का असर सिर्फ इंसानों तक सीमित नहीं है. धुले में 200 से ज्यादा मुर्गियों की गर्मी की वजह से मौत हो गई. 44-45 डिग्री तापमान ने पशु-पक्षियों के लिए भी हालात बेहद मुश्किल कर दिए हैं.

तापमान ने तोड़े रिकॉर्ड- राज्य के कई जिलों में पारा रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है.

---विज्ञापन---

अकोला – 46.9°C
अमरावती – 46.8°C
वर्धा – 46.4°C
यवतमाल – 46°C

इसके अलावा नागपुर, चंद्रपुर में भी तापमान 44-45 डिग्री के आसपास बना हुआ है.

---विज्ञापन---

मौसम विभाग का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने अकोला, अमरावती और वर्धा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं, नागपुर, चंद्रपुर और यवतमाल में येलो अलर्ट घोषित किया गया है. अगले दो दिनों तक लू जैसे हालात बने रहने की संभावना जताई गई है.

कब मिलेगी राहत?

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रतिचक्रवाती स्थिति के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. हालांकि, अगले 4 से 5 दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट की उम्मीद है, जिससे आंशिक राहत मिल सकती है.

---विज्ञापन---

फिलहाल महाराष्ट्र भीषण गर्मी की चपेट में है और हालात संकेत दे रहे हैं कि आने वाले दिन और मुश्किल भरे हो सकते हैं. ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने, पर्याप्त पानी पीने और दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है.

First published on: Apr 27, 2026 09:50 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola