महाराष्ट्र में टीचर्स के लिए होगा ड्रेस कोड; शिक्षा मंत्री दादा भूसे का बड़ा ऐलान

महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार प्रदेश के सरकारी टीचर्स के लिए ड्रेस कोड प्लान कर रही है। शिक्षा मंत्री भूसे ने एक कार्यक्रम में सरकार की इस नई स्कीम के संकेत दिए। हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में टीचर्स के लिए ड्रेस कोड लागू हो चुका है।

Education Minister Dadaji Bhuse

हिमाचल प्रदेश के बाद महाराष्ट्र में भी टीचर्स के लिए ड्रेस कोड लागू करने की तैयारी है। मालेगांव में एक स्कूल के कार्यक्रम में प्रदेश के शालेय शिक्षा मंत्री दादाजी भूसे ने यह बयान दिया। कार्यक्रम में उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए मंत्री भूसे ने कहा कि आपके गांव और स्कूल के पूरे स्टाफ का अभिनंदन करना है। क्योंकि आप एक यूनिफॉर्म में नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

शिक्षक और शिक्षिकाएं सब एक यूनिफॉर्म में हैं, ड्रेस कोड में हैं। आप सभी को देखकर घोषणा करता हूं कि राज्यव्यापी ड्रेस कोड लागू करेंगे। शिक्षा अधिकारी साहब, अब हमारे शिक्षकों को भी यूनिफॉर्म में आना पड़ेगा और परेशान न हों, इस व्यवस्था के लिए हम छोटी-सी एक निधि भी देंगे। हिमाचल प्रदेश इस मामले में आगे निकल चुका है।

विज्ञापन

17 अप्रैल को जारी किया गया आदेश

बता दें कि हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में टीचर्स के जींस, टी-शर्ट और रंगे बिरंगे पकड़े पहनने पर बैन लग गया है। अब सरकारी स्कूलों के टीचर्स ड्रेस कोड में नजर आएंगे। काफी लंबी जद्दोजहद के बाद कांग्रेस की सुक्खू सरकार ने ड्रेस कोड लागू करने का आदेश जारी किया। 17 अप्रैल 2025 को हिमाचल शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव सुनील वर्मा ने आदेश जारी किए।

विज्ञापन

आदेशों में कहा गया है कि सरकारी स्कूलों में नियुक्त शिक्षकों ड्रेस कोड फॉलो करें, लेकिन अनिवार्य नहीं है। स्कूल स्वेच्छा से टीचर्स पर ड्रेस कोड लागू कर सकते हैं। क्योंकि छात्र शिक्षकों को रोल मॉडल के रूप में देखते हैं। अक्सर छात्र शिक्षकों के पहनावे और व्यवहार को कॉपी करते हैं। शिक्षकों की ड्रेसिंग, व्यवहार, छवि का उनके मन पर गहरा प्रभाव पड़ता है।

विज्ञापन

हिमाचल में क्या रहेगा ड्रेस कोड?

आदेशों के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में तैनात पुरुष शिक्षक फॉर्मल पैंट और शर्ट पहनेंगे। महिला शिक्षक दुपट्टे के साथ सलवार-कमीज, साड़ी, चूड़ीदार सूट या फॉर्मल वेस्टर्न ड्रेस पहन सकती हैं। महरून या नीले रंग के ब्लेजर, शूज पहन सकती हैं। मौसम की स्थिति के अनुसार भी टीचर्स ड्रेस कोड को फॉलो कर सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ