बारिश में दिल्ली की सड़कों पर जमा नहीं होगा पानी, CM रेखा गुप्ता ने बनाया मास्टरप्लान

दिल्ली में बारिश के दिनों में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए भाजपा सरकार ने मास्टरप्लान बनाया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और PWD मंत्री प्रवेश वर्मा ने जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया और समस्या समाधान की प्लानिंग के बारे में बताया।

Delhi CM Rekha Gupta

दिल्ली में बारिश होने पर जलभराव की समस्या से जूझना पड़ता है। जलभराव के कारण कई हादसे भी चुके हैं। एक IAS कोचिंग सेंटर में बारिश का पानी भरने से हुआ हादसा आज तक भी लोग भूले नहीं है। इसलिए दिल्ली में भाजपा की नई सरकार ने बारिश में दिल्ली की सड़कों पर जलभराव की समस्या का समाधान करने का बीड़ा उठाया है। राजधानी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जलभराव वाली जगहों का निरीक्षण किया। उन्होंने मिंटो ब्रिज, WHO बिल्डिंग, ITO का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे 

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ PWD मंत्री प्रवेश वर्मा मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री और PWD मंत्री ने बताया कि पिछले साल दिल्ली में जलभराव के चलते 10 से ज्यादा मौत हुई थीं, लेकिन भाजपा सरकार ने जलभराव की समस्या का समाधान करने का फैसला किया है। नालों की डिसिल्टिंग के लिए कार्ययोजना बनाई है। जलभराव वाले क्षेत्रों में नोडल अधिकारी की नियुक्ति होगी। नालों की मैपिंग भी करवाई जाएगी। जलभराव वाली जगहों पर 24 घंटे पंप की उपलब्धता बनी रहेगी।

निकासी के लिए पाइपलाइन बिछवाईं

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि मानसून के आगमन को देखते हुए तैयारियों का जायजा लेने के लिए मिंटो ब्रिज अंडरपास का निरीक्षण किया। भारी बारिश के दौरान इस अंडरपास में पानी भर जाता है, लेकिन अब जलनिकासी के लिए यहां स्वचालित पंप लगाए गए हैं और 2.5 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई गई है। कर्मचारी भी हर समय ड्यूटी पर रहेंगे। दिल्ली के सभी जलभराव के मद्देनजर संवेदनशील स्थानों की पहचान कर ली गई है और सुधारात्मक उपाय किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री गुप्ता ने संवाददाताओं से कहा कि दिल्ली सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए समयबद्ध तरीके से हर कदम उठाएगी कि इस साल मानसून के सीजन में जलभराव न हो। आगे भी बारिश के दिनों में लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना न पड़े।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ