---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

Exclusive: अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के डांस वीडियो, बेटी के सगाई समारोह में पत्नियों संग थिरके

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के डांस वीडियो सामने आए हैं। आम आदमी पार्टी के दोनों नेताओं ने अपनी पत्नियों के साथ डांस किया। भगवंत मान ने पत्नी के साथ भंगड़ा डाला। आइए दोनों वीडियो देखते हैं...

---विज्ञापन---

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का डांस वीडियो सामने आया है। अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ मंच पर थिरकते नजर आए। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का डांस वीडियो भी सामने आया है। भगवंत मान ने भी मंच पर अपनी पत्नी के साथ भंगड़ा डाला। मौका अरविंद केजरीवाल की बेटी की सगाई का बताया जा रहा है।

बीते दिन गुरुवार 17 अप्रैल को दिल्ली के शांगरी-ला होटल में सगाई समारोह हुआ। वहीं आज कपूरथला हाउस में शादी समारोह है। केजरीवाल और भगवंत मान के डांस वीडियो सगाई समारोह के ही बताए जा रहे हैं। सगाई समारोह एक निजी समारोह था, जिसमें केजरीवाल परिवार के सदस्य, रिश्तेदार, दोस्त और करीबी लोग ही शामिल हुए। दिल्ली AAP के बड़े नेता और पंजाब के कई मंत्री इस समारोह में शामिल हुए।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

 

First published on: Apr 18, 2025 11:36 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola