पश्चिम बंगाल की तरह महाराष्ट्र में उद्धव ठाकर के नेतृत्व वाली शिवसेना UBT में बगावत चल रही है। क्योंकि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने ‘ऑपरेशन टाइगर’ चलाकर शिवसेना UBT के सांसदों को NDA गठबंधन में शामिल करने का प्रयास किया है। वहीं उद्धव ठाकरे ने अपने 2 सांसदों के द्वारा एकनाथ शिंदे के लोकसभा स्पीकर को दिए गए लेटर पर साइन न करने का दावा किया है। एकनाथ शिंदे गुट ऑपरेशन टाइगर सफल होने और उद्धव ठाकरे गुट ऑपरेशन टाइगर फेल होने का दावा कर रहा है। लेकिन आज सुबह महाराष्ट्र के सियासी गलियारों से चौंकान देने वाली खबर सामने आई है।
संसदीय दल की बैठक में नहीं आए 6 सांसद
शिवसेना (UBT) में बगावत की अटकलों के बीच उद्धव ठाकरे ने आज थ्री-लाइन व्हिप अपने सांसदों की इमरजेंसी बैठक बुलाई, जिसमें 9 में से 3 सांसद अनिल देसाई, अरविंद सावंत, राजाभाऊ वाजे ही पहुंचे। बाकी 6 सांसद ओमप्रकाश राजे निंबालकर (धाराशिव लोकसभा सीट), संजय दीना पाटिल (मुंबई उत्तर पूर्व लोकसभा सीट),संजय जाधव (परभणी लोकसभा सीट), संजय देशमुख (यवतमाल-वाशिम लोकसभा सीट), नागेश पाटिल आष्टीकर (हिंगोली लोकसभा सीट), भाऊसाहेब वाकचौरे (शिर्डी लोकसभा सीट) नहीं पहुंचे। चर्चा है कि इन सांसदों ने NDA को समर्थन दे दिया है।
6 ‘गायब’ सांसदों को कारण बताओ नोटिस
संजय राउत ने संसदीय दल की मीटिंग में संसद पहुंचने के बाद मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि जो मीटिंग में आए हैं, वो हमारे हैं और जो नहीं आए, वो बेईमान और गद्दार हैं। बैठक में 6 सांसदों की गैरमौजूदगी के बारे में उद्धव ठाकरे को फोन पर जानकारी दी गई। अनुपस्थित सांसदों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाए, इस पर चर्चा हुई है। पार्टी नेतृत्व अनुशासनात्मक कार्रवाई पर विचार कर रहा है। फिलहाल 6 सांसदों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। एकनाथ शिंदे के गुट वाली शिवसेनाके ऑपरेशन टाइगर पर पलटवार किया जाएगा। अब शिवसेना UBT ‘ऑपरेशन वुल्फ’ चलाकर मुंहतोड़ जवाब देगी।
संजय राउत ऑपरेशन वुल्फ पर क्या बोले?
संजय राउत ने ऑपरेशन वुल्फ में बाघ के मेटाफर को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि अगर किसी टाइगर की सर्जरी करनी हो तो कैसे करेंगे? होश में रहते तो बाघ हाथ लगाने देगा नहीं तो बाघ को बेहोश करके सर्जरी करनी पड़ेगी। उसे दूर से ही मारकर इंजेक्शन लगाना पड़ता है। जब वह बेहोश हो जाता है तो उसके पैर बांधकर सर्जरी की जाती है। यह हमारे यहां पर संभव नहीं है। हमारा बाघ बूढ़ा नहीं हुआ है, बल्कि वह जंगल में खुला घूम रहा है। बता दें कि संजय राउत ने शिवसेना UBT में आंतरिक कलह, उद्धव ठाकरे से सांसदों की नाराजगी और सांसदों की बगावत की अटकलों के बीच यह बयान दिया।
कौन हैं वो 6 सांसद? जिन्होंने उद्धव ठाकरे की उड़ाई नींद, जानें बागी MPs से जुड़े हर सवाल का जवाब
क्या है शिवसेना शिंदे का ऑपरेशन टाइगर?
बता दें कि शिवसेना UBT ने दावा किया है कि ऑपरेशन टाइगर चलाकर शिवसेना शिंदे ने उनके 6 सांसद अपने पक्ष में कर लिए। सूत्रों का दावा है कि शिवसेना UBT के बागी 6 सांसदों का साइन किया हुआ लेटर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को सौंपा गया है। इन सांसदों ने बीते दिन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से अनौपचारिक रूप से मुलाकात की और लोकसभा में शिवसेना UBT के 9 सांसदों में से 6 का समर्थन प्राप्त है। अब बागी सांसदों लोकसभा स्पीकर के साथ जल्द ही एक औपचारिक मीटिंग कर सकते हैं। वे अलग गुट के तौर पर मान्यता और एकनाथ शिंदे की शिवसेना में विलय की मांग कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
दोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
4 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
4 hrs agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
13 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
14 hrs agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
14 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 day ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
1 day ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
1 day agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines