Maharashtra Corona Virus Case : महाराष्ट्र में एक बार फिर कोराना वायरस तेजी से अपना पैर पसार रहा है। एक दिन में कोविड मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई और 45 नए केस सामने आए। इस वक्त पूरे प्रदेश में कोरोना के 210 पॉजिटिव केस एक्टिव हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीजों की जांच जा रही है।
महाराष्ट्र में तेजी से कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। जनवरी से लेकर अबतक 6819 लोगों की जांच की गई। 210 में से सिर्फ मुंबई में 183 कोरोना के केस एक्टिव हैं। एक दिन में आए 45 केसों में से 35 मामले मुंबई से दर्ज किए गए। अबतक 81 लोग कोविड से ठीक हो चुके हैं और 3 लोगों की मौत हो गई है।
महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अपडेट
महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग ने कोविड पर अपडेट देते हुए कहा कि वर्तमान में राज्य में कोविड के लिए ILI (इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी) और SARI (गंभीर तीव्र श्वसन संक्रमण) सर्वेक्षण चल रहा है। इस सर्वेक्षण में ऐसे रोगियों की कोविड के लिए जांच की जाएगी। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद मरीजों को नियमित उपचार दिया जाता है। राज्य में कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। लोगों में कोविड के हल्के लक्षण पाए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें : कोरोना से लंग इंफेक्शन का खतरा! लंबे समय तक मरीज रहे शख्स ने खोले कई अनसुने राज
जानें कहां-कहां मिला कोरोना केस?
उन्होंने आगे कहा कि सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से कोविड परीक्षण और उपचार उपलब्ध है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि डरने की जरूरत नहीं है। पिछले 24 घंटे में मुंबई में 35, रायगढ़ में 2, पुणे में 4, कोल्हापुर में 2, ठाणे में 1, लातूर में 1 केस कोरोना के दर्ज किए गए।
यह भी पढ़ें : Covid-19 का ‘खतरनाक’ इतिहास! आज के दिन ही WHO ने कोरोना को घोषित किया था महामारी
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
16 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
22 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
1 day agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
1 day ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
1 day ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
2 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
2 days ago'मैं तुम्हें जान से मार डालूंगा', NCP के MLA जितेंद्र आव्हाड को मिली धमकी
3 days ago'जो सलमान संग काम करेगा…', टाइगर पर हमले की बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
4 days agoमुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने की गोलीबारी
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines