---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

कोरोना से लंग इंफेक्शन का खतरा! लंबे समय तक मरीज रहे शख्स ने खोले कई अनसुने राज

कोरोना वायरस के बारे में तो दुनिया का हर शख्स जानता होगा। 5 साल पहले आए इस वायरस के कोहराम ने लोगों की रूह कंपा दी थी। एकसाथ दुनिया के कई देशों में पाबंदियां लगाई गई थीं, लोग अपने घरों में कई महीनों बंद रहे थे। लाखों की संख्या में मौतें हुईं और लोगों ने अपने जीवन जीने के तरीके में भी कई बदलाव देखे। इस वायरस के बारे में आज भी बातचीत होती रहती है। दिल्ली के 43 वर्षीय परमिंदर मल्होत्रा, जो कोरोना के पुराने और लंबे समय तक बीमार रहने वाले मरीज हैं, जो आज भी बीमारी के साइड-इफेक्ट्स को झेल रहे हैं।

---विज्ञापन---

कोरोना के बीते हुए 5 साल गुजर चुके हैं लेकिन आज भी लोगों के बीच कोविड-19 वायरस की बातें चलती रहती हैं। साल 2019 में इस वायरस ने दुनिया में अपने पैरे पसारे थे, जो चीन से आया था। हालांकि, साल 2018 के अंत और जनवरी के शुरुआती महीनों में यह आत्मघाती वायरस चीन में तबाही मचाने लगा था, धीरे-धीरे इसने अपने वायरस को पूरी दुनिया में फैलाया। आज भी लोग इस वायरस के दुनिया में आने के पीछे का रहस्य ढूंढ रहे हैं। दिल्ली के परमिंदर मल्होत्रा, जो 43 साल के हैं, वे भारत के कोरोना से पीड़ित सबसे पुराने और लंबे समय तक बीमार रहने वाले मरीज हैं। आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि उन्हें आज भी कोरोना के चलते जीवन जीने में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। आज भी उन्हें अपनी बिल्डिंग में अपने घर तक, जो तीसरे फ्लोर पर है, वहां तक पहुंचते-पहुंचते सांस फूलने लगती है। दिवाली में वे ऑक्सीजन सिलेंडर के बिना सांस ले भी नहीं पाते हैं। चलिए जानते हैं कि परमिंदर के साथ ऐसा होने का क्या कारण है और इस पर डॉक्टर क्या कहते हैं।

ये भी पढ़ें- समान्य और टीबी की खांसी में क्या अंतर? जानें एक्सपर्ट से

---विज्ञापन---

परमिंदर को क्यों हो रही हैं ये दिक्कतें?

परमिंदर, जो एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हुआ करते थे और हमेशा फील्ड वर्क करते थे, उन्हें अपने फेफड़ों की खराब सेहत के चलते आज इलेक्ट्रिकल एप्लायंस की दुकान चलानी पड़ रही है। दरअसल, परमिंदर को कोरोना वायरस के चलते गंभीर लंग इंफेक्शन हुआ है। उन्हें लगभग 2 सालों तक ऑक्सीजन सिलेंडर के भरोसे रहना पड़ा। पहले साल वे नियमित रूप से ऑक्सीजन सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं वहीं, दूसरे साल उन्होंने सिलेंडर का इस्तेमाल कम किया, जबकि दिवाली के दौरान उन्हें फिर ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत पड़ गई। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, परमिंदर को अब भी एम्स के कोविड क्लिनिक में अपना ट्रीटमेंट करवाने के लिए नियमित रूप से जाना पड़ता है।

photo credit-freepik

क्या हुआ है परमिंदर को?

क्रिटिकल केयर और स्लीप मेडिसिन के प्रोफेसर और एचओडी डॉक्टर अनंत मोहन ने कोरोना पेशेंट्स को काफी करीबी से देखा है, उन्होंने कोरोना पर एक रिसर्च भी की है, जिसमें गंभीर मरीजों के बारे में भी बताया गया है, उनकी इस लिस्ट में परमिंदर भी शामिल थे। वे कहते हैं कि परमिंदर, जो सिगेरट भी नहीं पीते थे, हमेशा फिट रहते थे और अपने रोजमर्रा के कामों को आसानी से करते थे, उन्हें अचानक ऐसी गंभीर बीमारी होगी और इतने लंबे समय तक होगी, यह आश्चर्यजनक था। परमिंदर शराब भी कभी-कभी पीते थे। कोरोना वायरस के चलते उनके फेफड़ों में निशान और त्वचा सख्त हो गई थी। उनके फेफड़ों में सूजन के चलते वे सांस लेने में दिक्कत महसूस करते थे। दिवाली या जब भी दिल्ली का वातावरण खराब होता है, तो उनकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। उनके शरीर का ऑक्सीजन लेवल अब भी कई बार 80 से नीचे हो जाता है, खुली हवा में सांस लेने पर खून की पंपिंग भी प्रभावित होती है।

---विज्ञापन---

कैसे अपनी सुरक्षा कर रहे हैं परमिंदर?

डॉ. गरिमा श्रीवास्तव, जो एक और सीनियर डॉक्टर हैं, बताती हैं कि परमिंदर का केस उन्होंने भी क्लोजली फॉलो किया था। उन्हें अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए समय-समय पर जांच करवानी चाहिए। नियमित रूप से ऑक्सीजन, बीपी और शुगर की जांच करते रहना चाहिए और सांस से संबंधित व्यायाम करने चाहिए। परमिंदर और उनके जैसे अन्य मरीजों को निमोनिया के लिए टीके लगवाने चाहिए और जरूरत पड़ने पर दवा में बदलाव या डोज में बदलाव करने चाहिए।

ये भी पढ़ें- पेट दर्द भी कही टीबी के लक्ष्ण तो नहीं? जानें बचाव के तरीके

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Mar 25, 2025 11:25 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola